Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

हिमाचल

Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

02 जुलाई, 2026 08:10 PM

शिमला : प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के रफ्तार पकड़ते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में आगामी 8 जुलाई तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 6 जुलाई तक राज्य के कई जिलों भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 7 और 8 जुलाई को यैलो अलर्ट रहेगा। वीरवार को भी शिमला सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। आंकड़ों के मुताबिक बिलासपुर में सबसे ज्यादा 13.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। धौलाकुआं में 7, सोलन में 6, जुब्बड़हट्टी में 5 और सुंदरनगर में 3.2, जबकि शिमला में 0.3 मिलीमीटर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई और शाम को शिमला में धूप खिली, वहीं ऊना में मौसम शुष्क रहा। बारिश के चलते राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सैल्सियस नीचे आ गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में व्यापक और भारी वर्षा दर्ज की गई है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार गुरुवार सुबह तक प्रदेश में 46 सड़कें बंद थीं, जो शाम को 49 हो गईं। प्रदेश में सुबह 181 बिजली ट्रांसफार्मर ठप्प पड़े थे, जबकि शाम को इनकी संख्या घटकर 42 हो गई। सुबह 6 पेयजल योजनाएं प्रभावित थीं जो शाम को बढ़कर 27 हो गईं, जिससे स्थानीय लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

लाहौल और किन्नौर में बाढ़ का खतरा, बांधों से छोड़ा पानी
लाहौल घाटी के जाहलमा नाले में उफान आने से तांदी-उदयपुर-तिंदी-किलाड़ वैकल्पिक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। सीमा सड़क संगठन ने चार दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद एक अस्थायी मार्ग तैयार किया है, जिस पर फिलहाल केवल फोर-बाई-फोर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है, ताकि फंसे हुए वाहनों को निकाला जा सके। किन्नौर के कड़छम बांध के तहत लीपा नाले में बाढ़ आने से पेजर खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे किनारे बने मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। सतलुज नदी के बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए कड़छम बांध प्रबंधन ने रेडियल और सिल्ट फ्लशिंग गेट्स के माध्यम से कुल 277 क्यूमेक पानी डाऊनस्ट्रीम की ओर छोड़ दिया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी है।

मुख्यमंत्री ने जनता से की सतर्क रहने की अपील
बिगड़ते हालात और मानसून की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है और मैं स्वयं भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हूं। प्रदेशवासियों से आग्रह है कि नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा जिला प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पूरी गंभीरता से पालन करें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Mandi: चुनावी नतीजों से खिसकी सुक्खू सरकार के पैरों तले जमीन : जयराम

Mandi: चुनावी नतीजों से खिसकी सुक्खू सरकार के पैरों तले जमीन : जयराम

BJP का हिमाचल सरकार पर बड़ा हमला, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास में नाकाम रहने का लगाया आरोप

BJP का हिमाचल सरकार पर बड़ा हमला, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास में नाकाम रहने का लगाया आरोप

शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार

हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार

हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार

Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान

Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान

Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Himachal : मुख्यमंत्री ने नेरी में स्थापित किए जा रहे देश के पहले बायोचार संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की

Himachal : मुख्यमंत्री ने नेरी में स्थापित किए जा रहे देश के पहले बायोचार संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की

Una: सीएम और डिप्टी सीएम के क्षेत्र में पंचायत चुनावों में हारी कांग्रेस : अनुराग

Una: सीएम और डिप्टी सीएम के क्षेत्र में पंचायत चुनावों में हारी कांग्रेस : अनुराग

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस पर 50% और डीजल बस पर 30% मिलेगी सब्सिडी, सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस पर 50% और डीजल बस पर 30% मिलेगी सब्सिडी, सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान

Shimla: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना चरण-4 होगी प्रारम्भ, इलैक्ट्रिक बस खरीद पर मिलेगी सबसिडी : सुक्खू

Shimla: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना चरण-4 होगी प्रारम्भ, इलैक्ट्रिक बस खरीद पर मिलेगी सबसिडी : सुक्खू