Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

दुनिया

बांग्लादेश में एक और सियासी धमाका: अवामी लीग नेता की हिरासत में हत्या ! सरकार पर उठे गंभीर सवाल

22 दिसंबर, 2025 04:12 PM

बांग्लादेश में अवामी लीग नेताओं की हिरासत में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में अवामी लीग के एक और नेता की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया और जेल अधिकारियों के अनुसार, 43 वर्षीय वासिकुर रहमान बाबू की मौत उस समय हुई जब उन्हें गाजीपुर जिले की काशीमपुर सेंट्रल जेल से पुलिस रिमांड के लिए स्थानांतरित किया जा रहा था। मृतक वासिकुर रहमान बाबू गोपालगंज जिले के टुंगिपाड़ा उपजिला के रहने वाले थे और ढाका के बड्डा थाना अवामी लीग में युवा एवं खेल सचिव के पद पर कार्यरत थे। काशीमपुर सेंट्रल जेल-2 के अधीक्षक अल मामुन ने दावा किया कि बाबू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

जेल प्रशासन के अनुसार, रविवार दोपहर पुलिस की एक टीम बाबू को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लेने जेल पहुंची थी। औपचारिक हैंडओवर प्रक्रिया के दौरान बाबू जेल के एडमिशन विंग में एक कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान वह अचानक कुर्सी से गिर पड़े और बेहोश हो गए। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार डेली स्टार के मुताबिक, बाबू को तुरंत गाजीपुर स्थित शहीद ताजुद्दीन अहमद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जेल अधिकारियों ने बताया कि बाबू को 24 सितंबर को देश के आतंकवाद निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन पर ढाका के पंथपथ इलाके में एक जुलूस में कथित रूप से शामिल होने का आरोप था। गिरफ्तारी के तीन दिन बाद उन्हें काशीमपुर सेंट्रल जेल-2 भेजा गया था। बाद में अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड को मंजूरी दी थी।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पिछले सप्ताह अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने पुलिस को अवामी लीग के सदस्यों को बिना यह जांचे कि उनके खिलाफ मामला दर्ज है या नहीं, मौके पर ही गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत अवामी लीग नेताओं पर कार्रवाई तेज होने के आरोप लगातार लग रहे हैं। अवामी लीग ने यूनुस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि देश को “लाशों का डंपिंग ग्राउंड” बनाया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि अवामी लीग नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्याएं एक पूर्व नियोजित ब्लूप्रिंट के तहत की जा रही हैं और उन्हें चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई शेख हसीना सरकार के हटने के बाद से बांग्लादेश में व्यापक हिंसा फैल गई है। देशभर में अवामी लीग के दफ्तरों और नेताओं के घरों पर आगजनी और हमलों की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और मानवाधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग