Sunday, July 12, 2026
BREAKING
‘ये हैं मेरा मैन है!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से Alpha Box Office Day 9: शनिवार को 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'धमाल 4' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़ Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन जोक्स जिन्हें सुनाने के बाद स्टेज के पीछे जाकर रोते हैं कॉमेडियन राजीव ठाकुर 'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए '..पहले तो मुझे लगा कि कोई स्कैम है', आर माधवन को सड़क पर मिला था पहला एक्टिंग ऑफर सतलुज की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स के खिलाफ उठी आवाज, हाई कोर्ट में याचिका दायर मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ अहमदाबाद में अमित शाह ने शुरू किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, 405 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ ओमान और ईरान होर्मुज स्ट्रेट नेविगेशन पर बातचीत जारी रखने को लेकर हुए सहमत

खेल

वाह बीसीसीआई! नोएडा में पंखे से सुखाया मैदान, टॉयलट में धोए बर्तन

11 सितंबर, 2024 02:52 PM

नई दिल्ली: गीली आउटफील्ड सुखाने के लिए इलेक्ट्रिक पंखे, डीडीसीए से ग्राउंड कवर उधार और यूपीसीए से उधार पर सुपर सोपर लेने के बावजूद ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट में दूसरे दिन का खेल नहीं होने से बीसीसीआई किरकिरी हुई है। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, जिससे इस स्टेडियम पर प्रश्नचिन्ह लगे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी हो रही है सो अलग। मैदान को खेलने लायक नहीं बनाया जा सका। दोनों टीमों के बीच पहली बार हो रहा टेस्ट सोमवार से शुरू होना था, लेकिन खिलाडिय़ों की सुरक्षा का हवाला देकर अंपायरों ने पहले दिन का खेल रद्द कर दिया। सोमवार को शाम को एक घंटे बूंदाबांदी को छोडक़र बारिश नहीं हुई ,लेकिन मंगलवार को खेल की शुरुआत पर असर पड़ा। खेल सुबह आधा घंटा पहले शुरू होना था।

आसमान साफ था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मैदान को खेलने लायक नहीं बनाया जा सका। मैदानकर्मी अभ्यास परिसर से सूखी घास लाकर मिडऑन और मिडविकेट क्षेत्र में लगाने की कोशिश कर रहे थे। ऑफ साइड में तीन टेबल फैन भी लगाए गए, ताकि उसे सुखाया जा सके। बता दें कि बीसीसीआई ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कानपुर, बंगलुरु और ग्रेटर नोएडा के विकल्प दिए थे। एसीबी ने लॉजिस्टिक कारणों से ग्रेटर नोएडा को चुना। एसीबी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैनेजर मिन्हाज राज ने कहा, यह हमेशा से अफगानिस्तान का घरेलू मैदान रहा है। हम 2016 से यहां खेल रहे हैं। बारिश के कारण यह सब हुआ।

डीडीसीए के कवर, यूपीसीए के भेजे सुपर सोपर ग्रेटर भी फेल

मंगलवार को अंपायरों ने तीन बार मुआयने के बाद दूसरे दिन का भी खेल रद्द कर दिया। मैदान में पांच सुपर सोपर लगाए गए, लेकिन काम नहीं बना। सूत्रों की मानें तो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) से दो सुपर सोपर मांगे थे, जो मेरठ स्टेडियम से भेजे गए। दिन में विवाह में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक शामियाने का इस्तेमाल आउटफील्ड ढंकने के लिए किया गया और शाम को बरसाती लगाई गई। कोटला से डीडीसीए अधिकारियों ने आउटफील्ड कवर भेजे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट