Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा 'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

खेल

लंदन स्पिरिट दीप्ति शर्मा के छक्के से पहली बार द हंड्रेड चैंपियन

20 अगस्त, 2024 12:14 PM

लंदन: भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने वेल्श फायर के साथ खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले के आखिरी ओवर में छक्का लगाकर लंदन स्पिरिट को महिला द हंड्रेड 2024 का पहला खिताब दिलाया। महिला द हंड्रेड के फाइनल मुकाबले में स्पिरिट ने टॉस जीतकर फायर को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी फायर को शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जल्द ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद जेस जॉनसन ने पारी को संभालने का प्रयास किया। जॉनसन की (54) रन की अद्र्धशतकीय पारी के दम पर फायर ने आठ विकेट पर 115 का स्कोर खड़ा किया था। स्पिरिट की ओर से ईवा ग्रे और सेरा ग्लेन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में स्पिरिट की शुरुआत धीमी रही और उसने 25 रन पर दो विकेट खोकर दिए थे। हालांकि इसके बाद कप्तान हेदर नाइट और जॉर्जिया रेडमेन ने पारी को संभालने का प्रयास।

नाइट (24) के आउट होने के बाद डैनियल गिब्सन ने आते ही चौकों की बरसात शुरू कर दी और पांच चौके जडक़र उन्होंने मैच का रूख स्पिरिट के पक्ष में कर दिया। पर गिब्सन के आउट होने के बाद रेडमेन (34) भी जल्द ही आउट हो गई। स्पिरिट को जीत के लिए 11 गेंदों पर 12 रनों की दरकार थी और 110 के स्कोर पर ऐबिगेल फ्रीबॉर्न के रूप में छठा विकेट गिर गया। आखिरी पांच गेंदों पर स्पिरिट को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। पहली दो गेंदों पर दो रन आए और अब स्ट्राइक पर आई दीप्ति ने हेली मैथ्यूज की गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर स्पिरिट को पहली ट्रॉफी दिला दी। रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पिरिट ने वेल्श फायर को चार विकेट से हराया। फायर की ओर से शबनिम इस्माइल ने तीन विकेट लिए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट