Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

खेल

मनीषा रामदास-नित्या श्री सिवन सेमीफाइनल में

02 सितंबर, 2024 12:24 PM

पेरिस: भारतीय पैरा बैडङ्क्षमटन खिलाड़ी मनीषा रामदास ने रविवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 की महिला एकल एसयू5 क्यूएफ स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान की मामिको टोयोडा को 2-0 से हराया। इसी के साथ उन्होंने इस स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला हमवतन तुलसीमति मुरुगसेन से होगा। रविवार को मनीषा ने अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापानी खिलाड़ी को 21-13, 21-16 से हराया। वहीं, भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या श्री सिवन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने वूमन्स क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत के बाद सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नित्या ने पोलैंड की ओलिविया को 21-4, 21-7 से हराया। अब उनका मुकाबला चीन की लिन एस से होगा।

पलक कोहली-मनदीप कौर हारीं

पेरिस। मनदीप कौर को एसएल3 की क्वार्टर फाइनल स्पर्धा में नाइजीरिया की मरियम बोलाजी के खिलाफ सीधे सेटों में 8-21, 9-21, 2-0 से हार गईं। अंतिम आठ से पहले के ग्रुप मुकाबलों में मनदीप कौर ने शानदार प्रदर्शन किया था। एक अन्य मुकाबले में पलक कोहली को एसएल4 क्वार्टर फाइनल स्पर्धा में इंडोनेशिया की के सादियाह के खिलाफ 0-2 से 19-21, 15-21 से हार कर पैरालंपिक से बाहर हो गई है।

रक्षिता 1500 मीटर टी11 दौड़ में फाइनल के लिए नहीं कर पाईं क्वॉलिफाई

पेरिस। भारतीय पैरा एथलीट रक्षिता राजू 1500 मीटर टी11 हीट 2 दौड़ की स्पर्धा में फाइनल के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर सकी। रविवार को आयोजित 1500 मीटर टी11 दौड़ में रक्षिता 5:29.92 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

पैरालंपिक की गोला फेंक स्पर्धा में रवि रोंगाली पदक से चूके

पेरिस। भारतीय शॉटपुट खिलाड़ी रवि रोंगाली रविवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों की पुरुष गोला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पदक से चूक गए। रवि एफ40 फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के बावजूद 10.63 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवे स्थान पर रहे।

भारतीय आर्चर राकेश क्वार्टर फाइनल में

पेरिस। भारतीय तीरंदाज राकेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया है। राकेश ने इंडोनेशियाई आर्चर को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

अवनि-सिद्धार्थ निशानेबाजी स्पर्धा से बाहर

पेरिस। भारतीय पैरा निशानेबाज अवनि लेखरा और सिद्धार्थ बाबू रविवार को पैरा निशानेबाजी की मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 क्वॉलिफिकेशन से बाहर हो गई हैं। मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 निशानेबाजी स्पर्धा जीतने वाली अवनी 632.8 के स्कोर के साथ 11वें स्थान पर रहीं। सिद्धार्थ 628.3 अंकों के साथ 28वें स्थान पर रहे।

नौकायन के फाइनल में अनीता और नारायण की जोड़ी ने किया निराश

पेरिस। भारतीय नौकायन की मिश्रित युगल जोड़ी अनीता और के नारायण को रविवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों की रोइंग पीआर3 मिश्रित युगल की स्पर्धा के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने फाइनल बी में 8:16:96 के समय के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया और कुल मिलाकर आठवां स्थान पर रही। इस हार के साथ इन दोनों का पैरालंपिक में अभियान समाप्त हो गया। अनीता और के. नारायण ने पहली बार पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव