Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा 'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

खेल

बिना प्रैक्टिस बांग्लादेश संग खेलेंगे रोहित-विराट

20 अगस्त, 2024 12:15 PM

नई दिल्ली: आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए टीमों की घोषणा से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह एक सितारों से भरा इवेंट हो सकता है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जब चयनकर्ताओं ने चार टीमों का ऐलान किया, तो उसमें टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या का नाम नहीं था। हालांकि उनके अलावा अधिकतर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने को तैयार हैं। बुमराह को पीठ की चोट को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया है, जबकि मोहम्मद शमी टखने की चोट से उबर रहे हैं। वहीं पांड्या ने तो दिसंबर, 2018 से ही फस्र्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला है। ऐसे में इन तीनों का दलीप ट्रॉफी में न खेलना समझ आता है, मगर विराट कोहली और रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट का हिस्सा क्यों नहीं है, यह सवाल अधिकतर फैंस के जहन में था। इस बारे में जय शाह ने बताया कि विराट और रोहित को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहकर उन पर बोझ बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है।

उनके चोटिल होने का जोखिम रहता है। हालांकि सुनील गावस्कर का मानना अलग है। उनका कहना है कि रोहित और विराट की उम्र बढ़ रही है। उन्हें फॉर्म में रहने के लिए अधिक से अधिक खेलने की जरूरत है। अब जब ये दोनों प्लेयर टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं और इस साल कोई और वनडे मैच नहीं हैं, तो कोहली-रोहित को सिर्फ टेस्ट मैच ही खेलने का मौका मिलेगा। इसके लिए उनके लिए दलीप ट्रॉफी में तैयारी की जरूरत थी। गावस्कर ने कहा, चयनकर्ताओं ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को दलीप ट्रॉफी के लिए नहीं चुना है, इसलिए वे शायद बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में बिना ज्यादा अभ्यास के ही उतरेंगे। उन्होंने आगे कहा, यह समझ में आता है कि जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी को उनकी नाजुक पीठ के साथ सावधानी से संभालने की जरूरत है, लेकिन बल्लेबाजों को बीच में कुछ समय के लिए बल्लेबाजी करने की जरूरत होती है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट