Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

पुतिन के भारत दौरे से छटपटा रहे यूरोपीय देश, रूस के खिलाफ शुरू की बड़ी साजिश !

06 दिसंबर, 2025 05:56 PM

भारत से लौटते ही रूस पर पश्चिमी दबाव बढ़ाने की नई तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। यूक्रेन युद्ध के बीच G7 और यूरोपीय संघ (EU) रूसी तेल पर लगी प्राइस कैप हटाकर उससे भी कठोर कदम की ओर बढ़ रहे हैं यानि रूस के तेल व्यापार में इस्तेमाल होने वाली पश्चिमी समुद्री सेवाओं (टैंकर, शिपिंग, बीमा) पर पूरी तरह प्रतिबंध। यह कदम पिछले सभी प्रतिबंधों से कहीं बड़ा माना जा रहा है और इसे रूस की युद्ध फंडिंग कमजोर करने की दिशा में अब तक का सबसे प्रभावी हथियार बताया जा रहा है।

रूस पर सीधा वार
रूस का लगभग एक-तिहाई तेल अभी भी यूरोपीय देशों की समुद्री सेवाओं पर निर्भर है।ग्रीस, माल्टा और साइप्रस के विशाल टैंकर बेड़े रूस से कच्चा तेल भारत और चीन तक पहुंचाते हैं।अगर प्रस्ताव लागू हुआ तो यह पूरा नेटवर्क रुक सकता है और रूस को वैश्विक बाजार तक पहुंचने के नए रास्ते खोजने पड़ेंगे। प्राइस कैप के बाद रूस ने पुराने, अनक्लियर मालिकाना हक वाले और बिना पश्चिमी बीमा वाली ‘शैडो फ्लीट’ खड़ी की थी। रॉयटर्स के अनुसार यह फ्लीट अब रूस के 70% से ज्यादा कच्चे तेल की ढुलाई कर रही है। लेकिन अगर G7–EU पूरा समुद्री नेटवर्क बंद कर देते हैं। तो रूस को इस शैडो फ्लीट का आकार और बढ़ाना होगा जिससे लागत बढ़ेगी, पारदर्शिता कम होगी, और समुद्री दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ेगा।

2026 की शुरुआत पर बड़े प्रतिबंध की तैयारी
EU इसे अपने अगले बड़े प्रतिबंध पैकेज में शामिल करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है, जो 2026 की शुरुआत में आ सकता है। लेकिन इसकी अंतिम मंजूरी इस बात पर निर्भर करेगी कि G7 में सर्वसम्मति बनती है या नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्राइस कैप रणनीति को बहुत प्रभावी नहीं मानते। इसलिए रूस–यूक्रेन वार्ता को ट्रंप किस दिशा में ले जाते हैं और रूस पर कितना दबाव डालना चाहते हैं। यह फैसला प्रतिबंध के भविष्य को निर्धारित करेगा।

2022 के बाद सबसे कठोर प्रस्ताव
पहले यूरोपीय संघ ने रूस से तेल आयात बंद किया। फिर प्राइस कैप लगी लेकिन समुद्री सेवाओं पर संपूर्ण प्रतिबंध सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला कदम माना जा रहा है। यह रूस के वैश्विक तेल परिवहन को लगभग जकड़ने जैसा होगा। रूस ने अपनी रणनीति ऐसे क्षेत्रों में केंद्रित की जहाँ पश्चिमी नियंत्रण कम है, बिना पश्चिमी बीमा वाले जहाज, बिना साझा डेटा वाले मार्ग लगभग 70% शिपमेंट यही शैडो रूट अपनाती हैं।

रूस की तेल ढुलाई तीन हिस्सों में, फिनलैंड की CREA संस्था के अनुसार:
44%-प्रतिबंधित शैडो फ्लीट
18% -गैर-प्रतिबंधित शैडो जहाज
38% -G7–EU या ऑस्ट्रेलिया के टैंकर
कुल 1,423 जहाज रूस–ईरान–वेनेजुएला के प्रतिबंधित तेल में शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर