Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

ऑपरेशन सागर बंधु : श्रीलंका में भारतीय सेना ने किया 5 हजार से अधिक लोगों का उपचार

11 दिसंबर, 2025 04:47 PM

भारतीय सेना ने श्रीलंका में पांच हजार से अधिक लोगों को उपचार मुहैया कराया है। भारतीय सेना का यह दल श्रीलंका के सबसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्र में तैनात है, जहां हजारों लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

दरअसल, श्रीलंका में चक्रवात के साथ आई भीषण बाढ़ से यहां संकट गहराया हुआ है। ऐसे कठिन समय में भारत ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका की मदद कर रहा है। सैन्य सहायता को तेज करते हुए यहां भारतीय सेना ने एक अत्याधुनिक फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया है।

भारतीय सेना ने यहां मुसीबत में फंसे लोगों को बचाने के लिए 18 घंटे की कठिन यात्रा की। भारतीय दल को कोलंबो पहुंचने के बाद बाढ़ग्रस्त इलाके तक पहुंचने में लगभग 18 घंटे का समय लगा। रास्ते में कई सड़कें धंसी हुई थीं। पुल क्षतिग्रस्त थे और बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित थी। इसके अलावा संचार व्यवस्था लगभग ठप पड़ी थी। ऐसी स्थिति में भी भारतीय सैनिकों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर एक खाली पड़े पार्किंग क्षेत्र को पूरी तरह कार्यशील फील्ड हॉस्पिटल में बदल दिया।

सेना ने यहां रातभर काम करके अस्पताल का निर्माण किया। इसके साथ ही बिजली, पानी और नेटवर्क भी बहाल किया गया है। इंजीनियर और मेडिकल टीमों ने रातभर काम करके पोर्टेबल जनरेटर लगाया। इसके कारण क्रिटिकल केयर, सर्जरी और जीवनरक्षक सेवाओं के लिए निर्बाध बिजली सुनिश्चित की गई। स्थानीय प्रशासन की सहायता से नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई गई है।

सेना के अधिकारियों ने यहां एक संचार केंद्र स्थापित किया है, जिससे भारत और लॉजिस्टिक चैनलों व श्रीलंकाई एजेंसियों से रियल टाइम संपर्क बहाल हो सका। इन प्रयासों ने राहत कार्यों को अत्यधिक गति दी। आधुनिक तकनीकों ने अस्पताल के त्वरित निर्माण और प्रभावी संचालन में अहम भूमिका निभाई है। ड्रोन सर्वे से बाढ़ग्रस्त इलाके का नक्शा बनाकर अस्पताल का सर्वश्रेष्ठ लेआउट तय किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस सुसज्जित मेडिकल टेंट लगाए गए, जिनमें तुरंत एक स्टेराइल और संचालन योग्य ऑपरेशन थिएटर तैयार किया गया।

विशेष उपकरणों के जरिए रक्त और मेडिकल सैंपल तेजी से स्थानांतरित किए गए, जिससे जांच रिपोर्ट का समय काफी कम हुआ। कुछ ही दिनों में यह फील्ड हॉस्पिटल एक पूर्ण मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल सेंटर बन गया। इसमें ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे और लैब सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं डेंटल क्लिनिक, सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, फैमिली मेडिसिन सहित कई ओपीडी सेवाएं भी यहां मौजूद हैं।

यहां इलाज पाने वाले नागरिकों को दवाइयों के साथ-साथ सुरक्षा, भरोसे और संवेदना भी दी जा रही है। भारतीय सेना की 85-सदस्यीय मेडिकल टास्क फोर्स में विशेषज्ञ डॉक्टर, सर्जन, नर्सिंग स्टाफ, इंजीनियर्स, सिग्नलर्स और लॉजिस्टिक कर्मी शामिल हैं। सिग्नल डिटेचमेंट ने एक टूटी हुई ऑप्टिकल फाइबर लाइन की मरम्मत कर एक महत्वपूर्ण मोबाइल टावर को पुन संचालित कर दिया है, जिससे स्थानीय संचार व्यवस्था बहाल हुई।

स्थानीय नागरिकों के लिए यह बड़ा राहतकारी कदम रहा। सेना पीने योग्य पानी भी उपलब्ध करा रही है और हर उस क्षेत्र में सहायता दे रही है, जहां तत्काल जरूरतें सामने आ रही हैं। ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के माध्यम से भारत ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि क्षमता से अधिक महत्वपूर्ण करुणा है। भारतीय सेना के अथक परिश्रम ने संकटग्रस्त श्रीलंकाई परिवारों को कठिन समय में जीवन, भरोसा और सहारा प्रदान किया है। 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर