Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा पीएम मोदी राज्य सभा में रखेंगे पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत की रणनीति पर अपनी बात ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

दुनिया

भागदौड़ में फंसे जेलेंस्कीः प्रेस कॉन्फ़्रेंस का वक्त न मिला तो अपनाया नया तरीका ! पत्रकारों के सवालों का ऐसे दिया जवाब

10 दिसंबर, 2025 06:43 PM

यूरोप के कई देशों की 36 घंटे की व्यस्त यात्रा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के पास पारंपरिक रूप से संवाददाता सम्मेलन करने का समय नहीं था इसलिए उन्होंने इसका एक नया तरीका अपनाया। रूस के आक्रमण के बाद पहली बार जेलेंस्की ने मीडिया से एक ‘ग्रुप चैट' के जरिए संवाद किया। लंदन और ब्रसेल्स के बीच उड़ान भरने के दौरान उन्होंने व्हाट्सऐप पर यूक्रेनी और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों के सवालों की एक लंबी सूची के ऑडियो संदेश के माध्यम से जवाब दिए। किसी विश्व नेता का इस तरीके से पत्रकारों से संवाद करना दुर्लभ है।

विमान की सतत गूंज और जेलेंस्की की थकान से भरी आवाज़ के बावजूद एक बात साफ थी कि युद्ध को खत्म करने के लिए अनिश्चित शांति वार्ताओं के बीच यूक्रेन किसी भी कीमत पर अपनी भूमि नहीं छोड़ेगा। उन्होंने सोमवार देर रात भेजे एक संदेश में कहा, ‘‘निस्संदेह, रूस चाहता है कि हम अपने क्षेत्र छोड़ दें लेकिन कानून हमें यह अनुमति नहीं देता… और सच कहें तो हमारा नैतिक अधिकार भी नहीं है।'' जेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के नेताओं से मुलाकात की। फिर ब्रसेल्स में नाटो और यूरोपीय संघ प्रमुखों से और उसके बाद रोम जाकर इटली की प्रधानमंत्री एवं पोप लियो 14वें से मुलाकात की।

गौरतलब है कि युद्ध की शुरुआत से ही जेलेंस्की ने हरसंभव तरीके से संवाद को प्राथमिकता दी है। वह दुनियाभर में यात्राएं करते हुए पत्रकारों के सवालों का सीधा जवाब देते रहे हैं। कीव पर जब 2022 में रूस ने हमला किया था तो जेलेंस्की ने मोबाइल पर वीडियो संदेश के जरिए यूक्रेनी जनता को आश्वस्त किया था, ‘‘हम सब यहां हैं। हमारे सैनिक यहां हैं, हम अपनी स्वतंत्रता की रक्षा कर रहे हैं।'' तब से वह लगातार वीडियो संदेश, विदेशी संसदों में डिजिटल माध्यम से भाषण, देर रात तक सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और उच्च सुरक्षा घेरे में पत्रकारों के सामने उपस्थित होकर लोगों से संवाद करते रहते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव