Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा 'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

पंजाब

पंजाब में महामारी फैलने का खतरा! स्वास्थ्य विभाग ALERT, जानें चपेट में लेंगी कौन सी बीमारियां

04 सितंबर, 2025 07:00 PM

चंडीगढ़ : पंजाब में महामारी फैल सकती है। बाढ़ और बारिश राज्य के लगभग सभी जिलों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो राज्य में 4 स्तरों पर हैल्थ अटैक होने की संभावना है। बाढ़ के बाद पहले स्तर पर मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियां जैसे हैजा, डायरिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस ए और गैस्ट्रिक रोग लोगों को अपनी चपेट में ले सकते हैं। रुके हुए पानी में मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छरों से पैदा होने बीमारियों के मामलों में वृद्धि होने की संभावना है।

बाढ़ के पानी में मृत पशुओं, सीवेज और केमिकल युक्त पानी के कारण त्वचा रोगों के मरीज बढ़ सकते हैं। दूसरे स्तर पर फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है क्योंकि गीले फर्नीचर में मौजूद फंगस लोगों को सांस लेने में तकलीफ दे सकता है। लोगों को सांस की बीमारियां, एलर्जी, निमोनिया, फेफड़ों की समस्या हो सकती है और अस्थमा के मरीजों को अटैक होने की संभावना है।

तीसरे स्तर पर बच्चों, बुजुर्गों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मधुमेह और रक्तचाप के रोगियों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिन्हें बाढ़ के दौरान समय पर दवा नहीं मिल पाएगी। डायलिसिस और कीमोथेरेपी करा रहे मरीजों को भी समय पर दवा नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें भी परेशानी हो सकती है। चौथे स्तर पर, लोगों को मानसिक परेशानियां हों सकती हैं। जिन लोगों के घर और संपत्ति बाढ़ के पानी में बह जाएगी, उनके लिए आर्थिक नुकसान सहना आसान नहीं होगा और वे मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग ऐसे कर रहा काम
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 138 नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्त
818 रैपिड रिस्पांस टीम और मोबाइल मेडिकल टीमें तैनात
वेक्टर और पानी वाली बीमारियों को रोकने के लिए फॉगिंग
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 424 एम्बुलेंस सक्रिय
लगभग एक हजार चिकित्सा शिविर आयोजित
चिकित्सा शिविरों में 66 आवश्यक दवाएं उपलब्ध
दवाएं वितरित करने के लिए 11,103 से अधिक आशा वर्कर तैनात
गंभीर रोगियों को आपातकालीन एयरलिफ्ट के लिए हेलीकॉप्टर सेवा

बांटा जा रहा साफ पानी
पंजाब स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. हतिंदर कौर का कहना है कि लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। क्लोरीन की गोलियां वितरित की जा रही हैं। फॉगिंग की जा रही है। एडवाइजरी जारी की गई है कि अगर लोग घर पर हैं, तो वे केवल उबला हुआ पानी ही पिएं। शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। विभाग की टीमें लोगों की मदद के लिए लगातार स्वास्थ्य शिविर लगा रही हैं। लोगों को दवाइयां वितरित की जा रही हैं।

कई बीमारियां जकड़ लेंगी
चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित बेदी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. विक्रम सिंह बेदी का कहना है कि बाढ़ के बाद कई तरह की बीमारियां लोगों को अपना शिकार बना सकती हैं। वातावरण में कई तरह की संक्रामक बीमारियां पैदा हो सकती हैं। फंगल, बैक्टीरियल संक्रमण से लोगों को कई तरह की एलर्जी और बीमारियां हो सकती हैं।

त्वचा रोग हो सकते हैं
जी.एम.सीएच.एच-32 के निदेशक प्रिंसिपल और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जी. धामी का कहना है कि बारिश और गर्मी मिलकर हवा में नमी की मात्रा बढ़ा देते हैं, जिससे कई तरह के फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस