Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

Out of Control हो सकता हैं घग्गर दरिया! पंजाबियों के लिए खतरे की घंटी

04 सितंबर, 2025 07:05 PM

मानसा : पहाड़ों से आए पानी ने डैमों को पूरी तरह भर दिया है, जिसके चलते अब घग्गर का पानी आऊट ऑफ कंट्रोल हो सकता है। सरदूलगढ़ के पास घग्गर में जलस्तर इस समय 21 फ़ुट के करीब पहुंच चुका है, जो बड़ा खतरा बन सकता है। ऐसे में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं घग्गर में आए उछाल के कारण पटियाला, संगरूर और मानसा में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मानसा जिले के शहर सरदूलगढ़ से होकर बहने वाले घग्गर दरिया में पानी बढ़ने से इस समय पानी का स्तर 21 फ़ुट तक पहुंचने के कारण लोग डरे और सहमे हुए हैं। हालांकि प्रशासन लोगों को किसी भी तरह के डर और भय में न रहने की अपील कर रहा है, लेकिन पानी का स्तर लोगों को चिंता में डाल रहा है। बीते 2 दिनों में घग्गर का पानी 3 फ़ुट बढ़ चुका है। इस समय घग्गर का पानी खतरे के निशान से सिर्फ 4 फ़ुट नीचे है। इसी के साथ खन्नौरी और चांदपुरा बांध पर भी पानी बढ़ गया है। घग्गर में तेज़ी से बहते पानी ने लोगों की सांसें अटका दी हैं। पहाड़ों में हो रही बारिश का पानी दो दिन बाद घग्गर में चांदपुरा बांध और सरदूलगढ़ तक पहुंचता है। पहाड़ों में बीती रात हुई बारिश का पानी अब घग्गर में पानी के स्तर को और बढ़ा सकता है।

बाढ़ के खतरे के इस डर से सहमे लोग अपने खेतों व घरों की सुरक्षा के लिए ठीकरी पहरे पर बैठे हैं और घग्गर के किनारों पर मिट्टी डालकर उन्हें मजबूत बनाने में जुटे हैं। वहीं डी.सी. नवजोत कौर ने सरदूलगढ़, चांदपुरा बांध और घग्गर के अन्य इलाकों का दौरा कर अधिकारियों को चौकसी बरतने और लगातार नजऱ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वे घग्गर के पानी की रिपोर्ट लगातार ले रही हैं।

विधायक ने पीड़ित परिवारों को सौंपे सहायता राशि का चैक
सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली ने कुछ दिन पहले गांव चानेवाला में छत गिरने से हुई चाचा-भतीजे की मौत पर उनके परिवार को पंजाब सरकार की ओर से भेजी गई 8 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक सौंपा। इसके अलावा गांव जवाहरके में दीवार गिरने की चपेट में आकर मारे गए किसान हरजीवन सिंह के परिवार को भी उनके घर जाकर 4 लाख रुपए की सहायता राशि का चैक भेंट किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार