Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

ट्रंप ने कनाडा पर फोड़ा टैरिफ बम, 35% आयात शुल्क लगाकर दिया बड़ा झटका, बाकी देशों पर भी लगेगा इतना टैरिफ

12 जुलाई, 2025 09:59 PM

वाशिंगटन; राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमरीका अगले महीने कनाडा से आयात पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा, जबकि वह अन्य अधिकांश व्यापारिक साझेदारों पर 15 या 20 प्रतिशत का टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी एक पत्र में ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को बताया कि नई दर पहली अगस्त से लागू होगी और अगर कनाडा ने जवाबी कार्रवाई की तो यह और बढ़ जाएगा। ट्रंप ने अपने इस फैसले को कनाडा की जवाबी कार्रवाई और अनुचित व्यवहार का जवाब बताया है। अपने आधिकारिक पत्र में ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि कनाडा अमरीका में फेंटानिल जैसे खतरनाक ड्रग्स की सप्लाई रोकने में नाकाम रहा है। उन्होंने इसे अमरीकी समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि अमरीका अपनी सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दे। ट्रंप ने अपने पत्र में लिखा कि जैसा की आप जानते हैं अमरीका ने पहले भी टैरिफ लगाए थे, ताकि देश में फैलते फेंटानिल संकट को नियंत्रित किया जा सके।

उन्होंने लिखा कि यह संकट आंशिक रूप से कनाडा की असफलता के कारण बढ़ा है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई कनाडाई कंपनी इस शुल्क से बचने के लिए किसी तीसरे देश के जरिए उत्पाद भेजती है, तो उस पर भी यह टैरिफ लागू किया जाएगा। यह पत्र सोमवार से ट्रंप द्वारा जारी किए गए 20 से अधिक ऐसे पत्रों में नवीनतम है, क्योंकि वह दर्जनों अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ व्यापार युद्ध की धमकियां जारी रखे हुए हैं। यह पत्र ट्रंप और कार्नी के बीच मधुर होते संबंधों के बीच आया है। कनाडाई नेता छह मई को व्हाइट हाउस गए थे और ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक की थी।

अमरीकी विदेश मंत्रालय 1300 कर्मचारियों को निकालेगा

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने ट्रंप प्रशासन की एक पुनर्गठन योजना के तहत शुक्रवार को 1,300 से अधिक कर्मियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार, 1107 लोकसेवक और 246 विदेश सेवा अधिकारियों को नौकरी से हटाने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। विदेश सेवा अधिकारियों को 120 दिनों की प्रशासनिक छुट्टी पर रखा जाएगा, जिसके बाद उनकी नौकरी समाप्त हो जाएगी। लोकसेवकों के लिए यह अवधि 60 दिन होगी। मंत्रालय के मुताबिक यह कदम गैर-जरूरी कामों को खत्म करने के लिए उठाया गया है, ताकि विदेशों में विभाग को अधिक कुशल बनाया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर