Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

अगले मोड़ पर रूस-यूक्रेन युद्ध, कीव पर ताबड़तोड़ हवाई हमले

10 जुलाई, 2025 05:01 PM

रूस ने बुधवार रात लगातार दूसरे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव पर 700 से ज़्यादा ड्रोन दागकर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। रूस के इस हवाई हमले के बाद उत्तरी अटंलाटिक संधि संगठन (नाटो) के लड़ाकू विमानों को पोलैंड के हवाई क्षेत्र में आना पड़ा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि इस बड़े रूसी हमले में विभिन्न प्रकार के 728 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, जिनमें 300 से ज़्यादा शाहेड और 13 मिसाइलें किंजल और इस्कैंडर्स शामिल थीं। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर ड्रोनों को मार गिराया गया। हमारे इंटरसेप्टर ड्रोन का इस्तेमाल कर दुश्मन के दस से अधिक ठिकानों को मार गिराया गया। हम इस तकनीक का विस्तार कर रहे हैं और जवाबी कार्रवाई में मोबाइल फायर ग्रुप भी सक्रिय थे। उन्होंने भी कई ड्रोनों को मार गिराया। मैं अपने सभी बहादुर जवानों को उनकी सटीकता के लिए धन्यवाद देता हूं।

श्री ज़ेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कल रात रूस ने एक विशाल संयुक्त हमला किया जो लगभग 10 घंटे तक चला। बैलिस्टिक मिसाइलों सहित 18 मिसाइलों और लगभग 400 हमलावर ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया, उनमें से लगभग 200 शाहेड थे। उन्होंने लिखा कि हमले का मुख्य लक्ष्य कीव और आसपास का क्षेत्र था। चेर्निहीव, सूमी, पोल्टावा, किरोवोग्राद और खार्किव क्षेत्र भी हमले की चपेट में आए। दुख की बात है कि कीव में दो लोगों के मारे जाने की खबर है – मेरी संवेदनाएँ उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। अभी तक हमें 16 लोगों के घायल होने की जानकारी है। कीव अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में कम से कम दो लोग मारे गए और बारह से ज़्यादा घायल हुए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागी गईं, जिनमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार शहर में घर, आवासीय भवन, कारें, गोदाम, कार्यालय और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें आग लग गई। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमलों में एक स्वास्थ्य सेवा क्लिनिक लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार यूक्रेन पर तीन घंटे तक चले बड़े पैमाने पर रूसी हमले के कारण पोलैंड की वायु सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया था। पोलैंड सशस्त्र बल परिचालन कमान ने एक एक्स पोस्ट में लिखा है कि नाटो के सदस्य पोलैंड ने हमले के जवाब में अपने लड़ाकू विमानों को तैनात किया और अपने सशस्त्र बलों को उच्चतम स्तर की सतर्कता पर रखा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित