Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

‘मैं पुतिन से खुश नहीं हूं’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंधों का दिया संकेत

09 जुलाई, 2025 03:11 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन को अतिरिक्त हथियार भेजने को मंजूरी दी है और वे रूस पर नए प्रतिबंधों पर विचार कर रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक कैबिनेट बैठक के दौरान कहा, “हम यूक्रेन को कुछ हथियार भेज रहे हैं और मैंने इसकी मंजूरी दी है।”

ट्रंप ने कहा कि वह रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगाने वाले एक द्विपक्षीय सीनेट बिल का समर्थन करने पर विचार कर रहे हैं

उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर नाराजगी जताते हुए कहा, “मैं पुतिन से खुश नहीं हूं। मैं आपको अभी इतना बता सकता हूं कि रूसी और यूक्रेनी सैनिक हजारों की संख्या में मर रहे हैं।” ट्रंप ने यह भी कहा कि वह रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगाने वाले एक द्विपक्षीय सीनेट बिल का समर्थन करने पर विचार कर रहे हैं।इससे पहले, सोमवार को ट्रंप ने यूक्रेन को अतिरिक्त हथियार भेजने की घोषणा की थी, जब रूस ने नए क्षेत्रीय कब्जे का दावा किया था। ट्रंप ने यूक्रेन पर रूस के भारी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि यूक्रेन को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम और हथियार भेजेंगे।”

ट्रंप ने कहा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत के बाद भी इस संघर्ष को सुलझाने में कोई प्रगति नहीं हुई है

हाल ही में, अमेरिका ने कीव के लिए कुछ हथियारों की शिपमेंट को अचानक रोक दिया था, जिससे यूक्रेनी अधिकारी हैरान रह गए और उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा था। कुछ दिन पहले, ट्रंप ने पुतिन के साथ फोन पर बातचीत के बाद यूक्रेन में संघर्ष के समाधान में कोई प्रगति न होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा, “हमने यूक्रेन के युद्ध सहित कई मुद्दों पर बात की। मैं इस स्थिति से खुश नहीं हूं।”उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत के बाद भी इस संघर्ष को सुलझाने में कोई प्रगति नहीं हुई है। क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा कि पुतिन और ट्रंप के बीच टेलीफोन बातचीत करीब एक घंटे तक चली।

पुतिन ने कहा कि रूस अभी भी संघर्ष का राजनीतिक और बातचीत के जरिए समाधान तलाश रहा है

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के अनुसार, ट्रंप और पुतिन की बातचीत में यूक्रेन मुद्दे पर चर्चा हुई। ट्रंप ने युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करने की बात दोहराई। जवाब में, पुतिन ने कहा कि रूस अभी भी संघर्ष का राजनीतिक और बातचीत के जरिए समाधान तलाश रहा है। उन्होंने इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन की दूसरी सीधी बातचीत में हुए मानवीय समझौतों के कार्यान्वयन की प्रगति के बारे में ट्रंप को बताया। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस वार्ता जारी रखने को तैयार है। बयान में आगे कहा गया कि पुतिन ने रूस के लक्ष्यों को हासिल करने की प्रतिबद्धता जताई, खासकर उन मूल कारणों को खत्म करने के लिए, जिनके कारण वर्तमान स्थिति और तीखा टकराव पैदा हुआ है। रूस इन लक्ष्यों से पीछे नहीं हटेगा। यूरी उशाकोव के अनुसार, बातचीत में ईरान और मध्य पूर्व की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित