Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

राजनीति

रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, अमित शाह की मौजूदगी में 20 एजेंडों पर मंथन

10 जुलाई, 2025 05:09 PM

पूर्वी क्षेत्रीय अंतरराज्यीय परिषद की 27वीं बैठक गुरुवार को रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुरू हुई । होटल रेडिसन ब्लू में चल रही इस बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच अंतरराज्यीय समन्वय से जुड़े कुल 20 एजेंडों पर चर्चा हो रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा और मंत्री मुकेश महालिंग, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं मंत्री विजय चौधरी और पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के अलावा चारों राज्यों के कई वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित हैं।

विभिन्न विषयों पर झारखंड का पक्ष रखने के लिए 15 वरिष्ठ आईएएस-आईपीएस की टीम बैठक में मौजूद हैं

विभिन्न विषयों पर झारखंड का पक्ष रखने के लिए 15 वरिष्ठ आईएएस-आईपीएस की टीम बैठक में मौजूद है। बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया। बैठक में झारखंड-पश्चिम बंगाल के बीच मयूराक्षी डैम जल विवाद, अपर महानंदा जल योजना के तहत फुलबारी डैम की कॉस्ट शेयरिंग, बिहार में इंद्रपुरी जलाशय परियोजना का निर्माण, व्यापक गाद प्रबंधन नीति, बैंक शाखाओं की गांवों में पहुंच, बच्चों-महिलाओं से दुष्कर्म, पोक्सो अधिनियम आदि के मामले में त्वरित अनुसंधान, राज्यों में फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की अद्यतन स्थिति, इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम 112 की अद्यतन स्थिति, पश्चिम बंगाल में जमीन अधिग्रहण में विलंब के चलते बीएसएफ के बटालियन और इसके सेक्टर मुख्यालय की स्थापना में हो रहे विलंब जैसे मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। 

झारखंड सरकार बैठक के दौरान केंद्र पर 1 लाख 36 हजार करोड़ के बकाए की दावेदारी एक बार फिर से पेश कर सकती है

झारखंड सरकार बैठक के दौरान केंद्र पर 1 लाख 36 हजार करोड़ के बकाए की दावेदारी एक बार फिर से पेश कर सकती है। इसके अलावा, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि रिलीज करने का मुद्दा भी उठाए जाने की तैयारी है। बिहार और झारखंड के बीच विभाजन के बाद से ही लंबित चल रहे दायित्वों के पुनः निर्धारण और पेंशन संबंधी विवाद का मुद्दा भी बैठक में उठना तय माना जा रहा है। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों राज्यों के महालेखाकारों को दोनों राज्यों को पेंशन की देनदारी के वास्तविक आंकड़े जुटाने का निर्देश दिया था

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों राज्यों के महालेखाकारों को दोनों राज्यों को पेंशन की देनदारी के वास्तविक आंकड़े जुटाने का निर्देश दिया था। दोनों राज्यों के बीच पेंशन राशि के भुगतान एवं प्राप्ति संबंधी आंकड़ों के बीच एकरूपता नहीं होने को लेकर विवाद है। 

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब