Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

फीचर

जनरेटिव एआई पर बढ़ता भरोसा, 2025 तक वैश्विक खर्च 14.2 अरब डॉलर के पार होने की संभावना

10 जुलाई, 2025 05:10 PM

दुनिया भर में जनरेटिव एआई (जेनएआई) मॉडल पर एंड-यूजर खर्च 2025 तक 14.2 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह जानकारी गार्टनर की गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई। विशेष जेनएआई मॉडल में डोमेन-स्पेसिफिक लैंग्वेज मॉडल (डीएसएलएम) शामिल हैं, इन पर एंड-यूजर खर्च इस वर्ष कुल 1.1 अरब डॉलर होने का अनुमान है। विशेष जेनएआई मॉडल उद्योग या बिजनेस प्रोसेस-विशिष्ट डेटा पर प्रशिक्षित किए जाते हैं। गार्टनर का अनुमान है कि 2027 तक, उद्यमों द्वारा उपयोग किए जाने वाले आधे से ज्यादा जेनएआई मॉडल डोमेन-विशिष्ट (अर्थात, किसी उद्योग या व्यावसायिक कार्य के लिए विशिष्ट) होंगे, जो 2024 में 1 प्रतिशत था। 

ये जेनएआई का समर्थन करने वाले पहले मॉडल हैं और आने वाले वर्षों में संगठनों द्वारा खर्च किए जाने वाले सबसे बड़े क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे

गार्टनर की वरिष्ठ प्रमुख अनुसंधान विश्लेषक अरुणश्री चेपार्थी ने कहा, “फाउंडेशन जेनएआई मॉडल (एलएलएम सहित) विशाल मात्रा में डेटा पर प्रशिक्षित होते हैं और कई अलग-अलग कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ये जेनएआई का समर्थन करने वाले पहले मॉडल हैं और आने वाले वर्षों में संगठनों द्वारा खर्च किए जाने वाले सबसे बड़े क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।” हालांकि, उन्होंने बताया कि संगठन अधिक डोमेन-विशिष्ट या वर्टिकल जेनएआई मॉडल की ओर भी रुख कर रहे हैं क्योंकि ये मूल मॉडल की तुलना में लक्षित उद्यम उपयोग मामलों में बेहतर प्रदर्शन, लागत, विश्वसनीयता और प्रासंगिकता प्रदान करते हैं। 

ग्लोबल जनरेटिव एआई खर्च 2025 में 644 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद

गार्टनर की एक दूसरी रिपोर्ट में कहा गया था कि ग्लोबल जनरेटिव एआई खर्च 2025 में 644 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 2024 की तुलना में 76.4 प्रतिशत की वृद्धि है। 2025 में जनरेटिव एआई खर्च मुख्यतः सर्वर, स्मार्टफोन और पीसी जैसे हार्डवेयर में एआई क्षमताओं के इंटीग्रेशन की वजह से होगा, जिसमें जनरेटिव एआई खर्च का 80 प्रतिशत हार्डवेयर पर खर्च होगा। 

जनरेटिव एआई खर्च 2025 में सभी प्रमुख बाजारों और उप-बाजारों में वृद्धि के लिए तैयार है

जनरेटिव एआई खर्च 2025 में सभी प्रमुख बाजारों और उप-बाजारों में वृद्धि के लिए तैयार है। रिपोर्ट में बताया गया था कि जनरेटिव एआई का आईटी खर्च बाजारों के सभी पहलुओं पर एक परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा, जो एक ऐसे भविष्य का संकेत देता है, जहां एआई टेक्नोलॉजी व्यावसायिक संचालन और उपभोक्ता उत्पादों का अभिन्न अंग बन जाएंगी। मूलभूत मॉडल प्रदाता जनरेटिव एआई मॉडल के आकार, प्रदर्शन और विश्वसनीयता को बढ़ाने के लिए सालाना अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

गर्मियों में बेहद फायदेमंद परवल, कई फायदों का खजाना

गर्मियों में बेहद फायदेमंद परवल, कई फायदों का खजाना

वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज

वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

बलिदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को नमन, पीएम मोदी बोले—अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

स्पेससूट : स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की जान बचाने वाला 'छोटा अंतरिक्ष यान', जानें खासियत

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

केंद्रीय बजट 2026: एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार होंगे, योगा और आयुष को मिलेगा वैश्विक विस्तार

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता

पीएम मोदी ने एटा और कच्छ की वेटलैंड्स को रामसर मान्यता मिलने पर जताई प्रसन्नता