Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
UPI ने एक बार लगाई छलांग, जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता हुआ, घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 76,660 और निफ्टी 23,926 पर मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, 40 साल बाद जीता नॉकआउट मैच फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, एमबाप्पे के डबल से राउंड ऑफ 16 में एंट्री मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम-16 में बनाई जगह ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर 8वीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

फीचर

Agniveer Bharti : वायुसेना में वायु अग्निवीर की भर्ती, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन

27 जून, 2025 10:19 PM

नई दिल्ली : इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन करना कुछ युवाओं का सपना नहीं, ये एक जुनून, जज्बा और लगन है, जो खुद को देश के प्रति समर्पित करने का गौरव पाना चाहते हैं। अगर आप भी भारतीय सेना ज्वाइन करना चाहते हैं, तो आपके लिए नई भर्ती निकली है। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु इनटेक 02/2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर इस नई भर्ती के आवेदन 11 जुलाई, 2025 शुरू होंगे। लास्ट डेट 31 जुलाई तक आप फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। अग्निवीर वायु भर्ती का फॉर्म 12वीं पास साइंस और आट्र्स दोनों विषय के अभ्यर्थियों के लिए हैं।

साइंस विषय से आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का इंटरमीडिएट/10+2/ समकक्ष योग्यता मैथमेटिक्स/फिजिक्स और इंग्लिश के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से होना चाहिए। इंग्लिश विषय में 50 फीसदी अंक भी होने चाहिए। मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग में मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ ऑटोमोबाइल/कम्प्यूटर साइंस/ इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आट्र्स के अभ्यर्थियों के भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी है।

आयुसीमा— एयरफोर्स में अग्निवीर वायु के रूप में भर्ती होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 17.5 वर्ष से अधिकतम 21 वर्ष तक तय की गई है। जन्मतिथि के हिसाब से देखें, तो उम्मीदवारों की जन्मतिथि दो जुलाई, 2005 से दो जनवरी, 2009 तक होनी चाहिए। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की लंबाई कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए। हालांकि कुछ मामलों में उम्मीदवारों को इसमें भी छूट दी गई है। हाइट के मुताबिक शरीर का वजन भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया— लिखित परीक्षा, फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि चरणों के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

सैलरी— अग्निवीर वायु में सेलेक्शन होने के बाद अभ्यर्थियों को अग्निपथ स्कीम के अनुसार 30,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। असके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे। साल के हिसाब से इसमें बढ़ोत्तरी भी होगी।

ऑनलाइन परीक्षा तिथि— अग्निवीर वायु की लिखित परीक्षा संभावित तौर पर 25 सितंबर, 2025 से शुरू हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी