Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

एफटीए से कृषि क्षेत्र को मिली नई उड़ान, बांटे गए 25 करोड़ सॉयल हेल्थ कार्ड : पीयूष गोयल

10 जुलाई, 2025 05:11 PM

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत के कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिसका श्रेय फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (FTAs), सरकारी नीतियों, वित्तीय प्रोत्साहनों और किसानों को दिए जा रहे व्यापक समर्थन को जाता है। नई दिल्ली में बुधवार को आयोजित 16वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, यूएई, यूरोपीय फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) देश और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों के साथ एफटीए के जरिए भारतीय किसानों को नए वैश्विक बाजार मिले हैं।

गोयल ने बताया कि अब तक 25 करोड़ सॉयल हेल्थ कार्ड किसानों को वितरित किए जा चुके हैं ताकि संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को फसल ऋण आसानी से उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कृषि को विकास की प्राथमिकता में रखती आई है। लाखों किसान परिवारों को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है। इसके अलावा देशभर की 1400 मंडियों को ई-नाम प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिससे किसानों को फसल के दाम की रीयल टाइम जानकारी मिलती है और वे बेहतर बाजारों से जुड़ पा रहे हैं।

उर्वरक क्षेत्र की बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने सब्सिडी के माध्यम से उर्वरकों को किसानों के लिए सुलभ बनाया है और कोविड-19 महामारी के दौरान भी समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की गई। गोयल ने इस बात पर गर्व जताया कि वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और निर्यात में गिरावट के बावजूद भारत का कृषि क्षेत्र स्थिरता और मजबूती से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा “किसानों की मेहनत से कृषि, पशुपालन और मत्स्य उत्पादों का निर्यात 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। भारतीय किसान आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं और उन्होंने “लोकल को ग्लोबल” बनाने के सपने को साकार किया है।”

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भारत के बासमती और अन्य चावल, मसाले, ताजे फल-सब्जियां, बागवानी और पुष्प उत्पाद, मत्स्य पालन और पोल्ट्री सेक्टर की वैश्विक सफलता के पीछे किसानों की भूमिका अहम रही है। डिजिटल कृषि पर सरकार का फोकस बताते हुए उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी, मौसम पूर्वानुमान प्रणाली, वर्टिकल फार्मिंग और एआई आधारित उपकरणों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो एफपीओ और सहकारी समितियों को सशक्त बनाएंगे।-

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं