Monday, June 29, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

बाज़ार

क्रिप्टो निवेश में दिल्ली-NCR की बादशाहत कायम

30 जुलाई, 2025 04:37 PM

नई दिल्ली। क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म क्वाइनस्विच ने बुधवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर देश के क्रिप्टो निवेश परिदृश्य में लगातार अग्रणी बना हुआ है। क्वाइनस्विच की जारी रिपोर्ट ‘इंडिया क्रिप्टो पोर्टफोलियो: हाउ इंडिया इन्वेस्ट्स’ के 2025 की दूसरी तिमाही के संस्करण में कहा गया है कि क्रिप्टो निवेश के मामले में दिल्ली-एनसीआर देश में शीर्ष पर बना हुआ है। इसके बाद क्रमशः बेंगलुरु और मुंबई का स्थान है। देश के कुल क्रिप्टो निवेश का 26.6 प्रतिशत इन्हीं तीनों महानगरों से आता है।

क्वाइनस्विच के उपाध्यक्ष बालाजी श्रीहरि ने कहा, “साल 2025 की दूसरी तिमाही क्रिप्टो के लिए वैश्विक स्तर पर विशेष रही, और भारत भी इससे अछूता नहीं है। बिटकॉइन का 1,23,000 डॉलर से ऊपर जाना, पश्चिमी देशों में नीति परिवर्तन और निवेशकों का बढ़ता विश्वास, इन सबसे भागीदारी में जबरदस्त उछाल लाया है। भारत में क्रिप्टो अब स्पष्ट रूप से मुख्यधारा में आ चुका है, और अधिकांश निवेशक वॉलेट्स का लाभ में होना इस प्रणाली की मज़बूती को दर्शाता है।

भारतीय निवेशक बिटक्वाइन (बीटीसी) और एथेरियम (ईटीएच) जैसे ब्लू-चिप एसेट्स से लेकर मीम और गेमिंग टोकन जैसे साहसिक निवेशों तक संतुलित पोर्टफोलियो बना रहे हैं। यह रफ्तार वास्तविक है, क्रिप्टो को अपनाने की गहराई बढ़ रही है, और यही देश को दुनिया के सबसे गतिशील क्रिप्टो बाजारों में से एक बना रहा है।” कंपनी ने बताया कि दो करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं से फीडबैक के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गयी है। इसमें बताया गया है कि देश के कुल क्रिप्टो निवेश में दिल्ली-एनसीआर की भागीदारी 14.6 प्रतिशत है। दिल्ली के 62.44 प्रतिशत निवेशक पोर्टफोलियो वर्तमान में लाभ में हैं, जो इसके संतुलित और रणनीतिक निवेश दृष्टिकोण को मजबूत करता है।

दिल्ली के क्रिप्टो निवेशक स्थिरता को प्राथमिकता देते हैं। उनके लगभग 63 प्रतिशत पोर्टफोलियो ब्लू-चिप और लार्ज-कैप एसेट्स में आवंटित हैं। मिड-कैप टोकन का हिस्सा 30.37 प्रतिशत और स्मॉल-कैप का 6.75 प्रतिशत है। टोकन श्रेणी में लेयर-1 टोकन में 35.05 प्रतिशत निवेशक हैं। इसके बाद मीम क्वाइन 19.81 प्रतिशत और डिफाई टोकन 14.73 प्रतिशत पर हैं। आयु समूह में 35 वर्ष से कम उम्र के निवेशक क्रिप्टो अपनाने में सबसे आगे हैं, जो कुल उपयोगकर्ता आधार का 71.7 प्रतिशत हैं। इनमें भी 44.4 प्रतिशत उपयोगकर्ता 26 से 35 वर्ष के और 27.3 प्रतिशत 18 से 25 वर्ष के हैं। कुल निवेशकों में 12.02 प्रतिशत महिलाएं हैं। बिटकॉइन सबसे पसंदीदा क्रिप्टो एसेट बना रहा, जिसमें 6.5 प्रतिशत निवेशकों ने रुचि दिखाई। इसके बाद डॉजकॉइन और एथेरियम का स्थान रहा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए