Monday, June 29, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

बाज़ार

Big Layoffs: इस आईटी कंपनी ने 24,000 कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका! लटकी छंटनी की तलवार

25 जुलाई, 2025 05:32 PM

दुनिया की प्रमुख चिप निर्माता कंपनी Intel ने इस साल अपने लगभग 24,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है, जो कि कंपनी की कुल वर्कफोर्स का लगभग एक-चौथाई हिस्सा है। यह निर्णय Intel द्वारा हाल ही में जारी की गई दूसरी तिमाही की वित्तीय रिपोर्ट के दौरान सामने आया। कंपनी यह कदम अपने ऑपरेशन्स को अधिक कुशल और केंद्रित बनाने के उद्देश्य से उठा रही है।

कहां और कैसे पड़ेगा असर?
जर्मनी और पोलैंड में चल रहे बड़े फैक्ट्री प्रोजेक्ट्स को बंद कर दिया गया है, जिससे हजारों संभावित नई नौकरियां अब नहीं बनेंगी।
कोस्टा रिका में ऑपरेशंस को बंद कर कार्य वियतनाम में शिफ्ट किया जाएगा, जिससे करीब 2,000 कर्मचारियों पर असर पड़ेगा। इनमें से कुछ को अन्य लोकेशंस पर स्थानांतरित किया जा सकता है।

"जो ज़रूरत है, वही बनाएंगे"
Intel के नए CEO लिप-बु टैन ने छंटनी की पुष्टि करते हुए कहा, “मैं इस विचार में विश्वास नहीं रखता कि पहले फैक्ट्री बनाओ और फिर ग्राहक का इंतज़ार करो। अब हम वही बनाएंगे जिसकी बाजार को जरूरत है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी अब “lean और focused” मॉडल पर काम करेगी।

पिछले कुछ वर्षों में Intel ने भारी निवेश कर कई फैक्ट्री प्रोजेक्ट्स शुरू किए थे लेकिन अपेक्षित बिक्री नहीं हो पाई। दूसरी तिमाही में कंपनी को $2.9 बिलियन का घाटा हुआ, जबकि रेवेन्यू $12.9 बिलियन रहा।

कुछ सेक्टर में हल्की राहत
डेटा सेंटर यूनिट में क्लाउड और सर्वर बिजनेस से थोड़ी ग्रोथ देखने को मिली।
पीसी चिप्स की डिमांड में गिरावट अब भी जारी है।

आगे की रणनीति
Intel अब 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में नए लैपटॉप चिप्स लॉन्च करेगी। CEO टैन ने घोषणा की है कि वे सभी प्रमुख चिप डिज़ाइनों की व्यक्तिगत समीक्षा करेंगे। साथ ही, कंपनी जल्द ही डेटा सेंटर यूनिट के लिए नया नेतृत्व और AI बिज़नेस के लिए नया रोडमैप पेश करेगी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए