Monday, June 29, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

बाज़ार

आईएमएफ ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, वित्त वर्ष 2026 और 27 में 6.4% रहने की उम्मीद

30 जुलाई, 2025 04:52 PM

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर एक अच्छी खबर दी है। IMF की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2026 और 2027 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह पहले के अनुमान की तुलना में थोड़ा अधिक है, जो दर्शाता है कि भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिल रहा है।
IMF ने अपनी “वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक” रिपोर्ट में कहा है कि उसने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 0.2 प्रतिशत यानी 20 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.4% कर दिया है। अगले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी ग्रोथ अनुमान को 0.1 प्रतिशत यानी 10 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.4% किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में आर्थिक स्थिति थोड़ी बेहतर हुई है। वहीं IMF ने वैश्विक विकास दर 2025 के लिए 3.0 प्रतिशत और 2026 के लिए 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। यह अप्रैल में दिए गए अनुमान से थोड़ा अधिक है, जिससे पता चलता है कि व्यापार, वित्तीय और नीतिगत माहौल पहले से थोड़ा बेहतर हुआ है।

हालांकि, IMF ने यह भी चेतावनी दी है कि कुछ जोखिम बने हुए हैं। जैसे- अमेरिका में मुद्रास्फीति अब भी लक्ष्य से ऊपर है, वैश्विक व्यापार में टैरिफ बढ़ने का खतरा, और भू-राजनीतिक तनाव (जैसे युद्ध या क्षेत्रीय विवाद) सप्लाई चेन को बाधित कर सकते हैं। उभरते और विकासशील देशों की बात करें तो वहां 2025 में विकास दर 4.1% और 2026 में 4.0% रहने का अनुमान है। वैश्विक स्तर पर महंगाई दर 2025 में 4.2% और 2026 में 3.6% रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर दुनिया भर के देश व्यापार पर बेहतर समझौते कर लेते हैं और शुल्क (टैरिफ) कम करते हैं, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा मिल सकता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए