Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा 'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

खेल

क्रिकेट की दुनिया पर अब जय शाह का राज, महज 21 की उम्र में कमाया नाम

28 अगस्त, 2024 12:07 PM

नई दिल्ली: जय शाह को निर्विरोध आईसीसी का नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया है। न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले ने पहले ही तीसरे कार्यकाल में जाने से मना कर दिया था, ऐसे में भारत के जय शाह महज 35 साल की उम्र में इतिहास के सबसे युवा आईसीसी चेयरमैन बन गए हैं। जय शाह ने बहुत कम समय में इतना ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। जय शाह आईसीसी चेयरमैन बनने वाले पांचवें भारतीय हैं। आईसीसी में जय शाह का कार्यकाल पहली दिसंबर से शुरू होगा। उनसे पहले भारत के चार लोग चेयरमैन पद पर विराजमान रह चुके हैं, जिनके नाम जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर हैं। जय शाह बहुत छोटी उम्र से ही क्रिकेट प्रशासन से जुड़ गए थे।

2009 में उनकी उम्र मात्र 21 साल हुआ करती थी, जब वह सेंट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट (अहमदाबाद) में कार्यकारी बोर्ड के सदस्य बने थे। धीरे-धीरे उनका क्रिकेट प्रशासन में रुतबा बढ़ा और चार साल बाद ही यानी 2013 में उन्होंने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन में संयुक्त सचिव का पद संभाला। उस समय जय के पिता अमित शाह जीसीए के अध्यक्ष हुआ करते थे। जीसीए के संयुक्त सचिव पद पर रहते जय शाह ने निर्माण कार्यों की देखभाल की, जिनमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम का पुनर्निर्माण भी शामिल रहा।

साल 2015 में बीसीसीआई में एंट्री

साल 2015 में जय शाह, बीसीसीआई में फाइनांस एंड मार्केटिंग समिति के सदस्य बने और इस दौरान वह कई सालों तक जीसीए के संयुक्त सचिव भी बने रहे। आखिरकार उन्होंने 2019 में संयुक्त सचिव पद से इस्तीफा दिया और इस्तीफे के एक महीने बाद ही उन्हें इतिहास में बीसीसीआई का सबसे युवा सचिव चुन लिया गया। 2022 में कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा उनका सचिव के तौर पर चयन हुआ और उनका मौजूदा कार्यकाल 2025 में समाप्त होगा।

एशियाई क्रिकेट काउंसिल का भी संभाला भार

बीसीसीआई के सचिव पद पर रहते हुए जय शाह ने 2021 में एशियाई क्रिकेट काउंसिल के प्रेजिडेंट होने का भार भी संभाला। हालांकि 2024 की शुरुआत में शाह का कार्यकाल समाप्त हुआ और एसीसी का अगला अध्यक्ष श्रीलंका से चुना जाना था, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने जय शाह के कार्यकाल को जारी रखने के समर्थन में अपना वोट दिया था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट