Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा 'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

खेल

किंग कोहली : 16 साल का इंटरनेशनल करियर

19 अगस्त, 2024 12:20 PM

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल पूरे हो गए हैं। 18 अगस्त, 2008 को उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। 16 साल का उनका यह सफर काफी रोमांचक रहा है। इस दौरान कोहली के करियर में ऐसे कई पल रहे हैं, जिन्होंने क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल दिया। कोहली की चमक 2008 में तब शुरू हुई, जब उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए अंडर-19 विश्व कप जीता। इस जीत ने न सिर्फ उन्हें लाइमलाइट में लाया, बल्कि सीनियर भारतीय टीम में भी रास्ता खोल दिया। आईपीएल में उनकी शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु से हुई थी और अब तक वह इसी टीम के लिए खेल रहे हैं। कोहली ने लंबे समय तक आरसीबी की कप्तानी की और कप्तान रहते हुए उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। साल 2016 में उनके 973 रन का रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है, जिससे वह आईपीएल के सबसे महान खिलाडिय़ों में शुमार हैं। विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में भी कोई जोर नहीं रहा है।


टेस्ट में भी कोहली का बहुत बड़ा प्रभाव रहा है, जिसमें उन्होंने कई बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका टेस्ट डेब्यू 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला टेस्ट शतक 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में बनाया था, जिससे उनकी मुश्किल हालात में खेलने की काबिलियत दिखी। सिर्फ इतना ही नहीं विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में सात दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर भी विराट कोहली ने खूब कमाल किया है। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की और टीम में उन्होंने एक नई ऊर्जा का संचार किया। खास तौर से आक्रामक खेल और फिटनेस के मामले में भारतीय टीम ने बहुत अधिक प्रगति की।

साल 2008 में वनडे डेब्यू

कोहली ने अपना पहला वनडे मैच 18 अगस्त, 2008 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। तब उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी। हालांकि, शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए, लेकिन ये एक शानदार सफर की शुरुआत थी। कोहली जल्दी ही एकदिवसीय मैचों में टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपना पहला वनडे शतक 2009 में श्रीलंका के खिलाफ ही बनाया।

सबसे तेज 8000, 9000, 10000 11000 और 12000 रन का रिकॉर्ड

देखते ही देखते विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम की जान बन गए। इस दौरान वह रन मशीन गए। वनडे में उन्होंने जिस गति से रन बनाना शुरू किया उससे रिकॉर्ड का अंबार बन गया। विराट ने वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000 और 12000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

टी-20 और आईपीएल में भी छाए

विराट कोहली का बल्ला सिर्फ वनडे में ही नहीं गरजा। उन्होंने टी-20 और इंडियन प्रीमियर लीग में भी खूब कमाल किया। टी20 में उनका डेब्यू 2010 में हुआ था। जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने वाले विराट कोहली जल्द ही इस फॉर्मेट के भी अहम सदस्य बन गए।

अब तक 533 मैच खेल चुके विराट

कोहली अपने करियर में अब तक कुल 533 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह सबसे ज्यादा इंटरेशनल मैच खेलने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं। कोहली आने वाले दिनों में धोनी को पछाड़ेंगे, जिन्होंने 538 मुकाबले खेले। कोहली ने 133 टेस्ट में 49.15 की औसत से 8848 रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक और 30 अद्र्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 295 वनडे मैचों में 58.18 की औसत से 13906 रन बटोरे हैं। उन्होंने 50 ओवर फॉर्मेट में 72 फिफ्टी जड़ी हैं। कोहली ने 125 टी-20 इंटरनेशल मुकाबलों में 4188 रन जुटाए। उनका सबसे छोटे फॉर्मेट में औसत 48.69 का रहा। उन्होंने इसमें एक शतक जमाया। टी20 वल्र्ड कप 2024 जीतने के बाद कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

टी-20 प्रारूप से ले चुके संन्यास

अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में वह भारतीय टीम की तीनों प्रारूपों में कमान संभाल चुके हैं। वह 2011 वनडे विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। विराट कोहली ने 2011 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, वह अब इस प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं। भारत को टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने के बाद उन्होंने टी-20 प्रारूप से संन्यास का एलान कर दिया। वह अब तक भारत के लिए 113 टेस्ट, 295 वनडे और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

उपलब्धियां

सचिन तेंदुलकर (100) के बाद सर्वाधिक शतक जडऩे वाले दूसरे खिलाड़ी (80)
वनडे में सचिन तेंदुलकर (49) को पछाड़
पूरा किया शतकों का अद्र्धशतक
कप्तानी में भारतीय टीम छह साल
तक टेस्ट में नंबर वन
दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने
वाले चौथे खिलाड़ी
मौजूदा समय में क्रिकेट खेलने वाले खिलाडिय़ों में सबसे ज्यादा रन बनाने
वाले इकलौते बल्लेबाज
बतौर कप्तान सात दोहरे शतक लगाकर वाली हेमंड और महेला जयवर्धने की बराबरी

500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले चौथे भारतीय और दुनिया के नौवें खिलाड़ी

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट