Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

खेल

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर दिया बड़ा बयान

04 सितंबर, 2024 04:43 PM

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कमिंस का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि बीजीटी में टक्कर 50-50 की रहेगी। कमिंस के अलावा धाकड़ क्रिकेटर स्टीव स्मिथ के भी जज्बात उमड़े। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आगामी सीरीज रोमांचक होगी। बता दें कि भारत को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीरीज खेलनी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज में विजयी परचम फहराया है। भारत का पिछले करीब एक दशक से बीजीटी में दबदबा है। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2014-15 में यह ट्रॉफी जीती थी। कमिंस ने कहा कि दोनों टीमों की टेस्ट में आखिरी भिड़ंत वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हुई थी, जो न्यूट्रल कंडीशन (द ओवल, लंदन) में खेला गया। हमने उसमें बाजी मारी। भारत के खिलाफ हमारा मुकाबला हमेशा बेहद प्रतिस्पर्धी होता है। हमेशा ऐसा लगता है कि यह 50-50 है। मैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बहुत उत्साहित हूं। कप्तान ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो सीरीज में हम सफल नहीं रहे। लंबा समय हो गया है। उम्मीद है कि अब बदलाव होगा। आप जानते हैं कि हमने भारत के खिलाफ कई बार हार का सामना किया है, लेकिन हमने उनके विरुद्ध अनेक जीत भी हासिल की हैं, जिससे कॉन्फिडेंस मिलेगा।

स्टीव स्मिथ को बीजीटी का इंतजार
दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बीजीटी के बारे में कहा कि यह एक शानदार सीरीज होने जा रही है। आप जानते हैं कि भारत बेहतरीन क्रिकेट खेल रहा है। हम भी पिछले कुछ सालों से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। भारत को पिछली दो सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर हार नहीं मिली है। जाहिर है कि यह शानदार टीम है, बहुत संतुलित टीम है, सभी चीजें कवर की गई हैं। उन्होंने यहां वाकई अच्छा क्रिकेट खेला है। जब हम भारत में थे, तब भी उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला। हम जानते हैं कि भारत को भारत में हराना बहुत मुश्किल है। इसलिए यह एक कड़ी प्रतिस्पर्धी सीरीज होने जा रही है। यह एक रोमांचक सीरीज होगी। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा