Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
मान सरकार द्वारा साहनेवाल के लिए 23.99 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों को मंजूरी स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का उद्घाटन अमन अरोड़ा द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज में 3-दिवसीय "कारवां 2026" का शुभारंभ भगवंत मान सरकार की ‘खेल क्रांति’ ने पंजाब को अंतरराष्ट्रीय खेल नक्शे पर उभारा, हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के साथ पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा पंजाब ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

खेल

अगर मुझे दोबारा मौका मिला, तब भी मैं लारा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ूंगा, जानें मुल्डर ने क्यों कहा ऐसा

08 जुलाई, 2025 04:15 PM

बुलावायो। वियान मुल्डर के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ब्रायन लारा के नाबाद 400 के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था। दूसरे दिन जब लंच हुआ तब मुल्डर 367 के स्कोर पर नाबाद ही पवेलियन गए थे, लेकिन ब्रेक के दौरान कार्यवाहक कप्तान मुल्डर ने पारी घोषित कर दी और वह लारा का रिकॉर्ड इसलिए तोड़ने नहीं गए क्योंकि उन्हें लगा कि यह रिकॉर्ड लारा के ही नाम रहना चाहिए। दिन के खेल के बाद सुपरस्पोर्ट पर शॉन पोलक को दिए साक्षात्कार में मुल्डर ने कहा, ”सबसे पहले मैंने सोचा कि हमने पर्याप्त रन बना लिए हैं और अब हमें गेंदबाज़ी करनी चाहिए और दूसरी बात यह कि ब्रायन लारा एक लीजेंड हैं। उन्होंने 401 (नाबाद 400) या जो भी इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। और उनके स्तर के किसी खिलाड़ी के पास यह रिकॉर्ड रहना खास है। मुझे लगता है कि अगर मुझे दोबारा यह मौका मिला तब भी मैं ऐसा ही करूंगा।”

मुल्डर ने कहा, ”मैं शुक्स (शुक्री कॉनराड, दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच) से बात कर रहा था और उन्होंने भी मुझसे यही बात कही कि बड़े स्कोर बड़े खिलाड़ियों के पास ही रहने दिया जाना चाहिए। यह नहीं पता कि मेरे भाग्य में क्या है, लेकिन लारा जैसे खिलाड़ी के पास यह रिकॉर्ड रहना वाकई खास है।” मुल्डर ने कई अन्य रिकॉर्ड अपने नाम किए, वह हाशिम अमला (नाबाद 311) के बाद टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले केवल दूसरे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बने। उन्होंने कहा कि कीर्तिमानों के समीप आकर उन्होंने गाना गाकर खुद की भावनाओं को नियंत्रित किया।

उन्होंने कहा, ”मेरे जेहन में कई विचार आ रहे थे। इसलिए मैं गाने गाकर खुद को वर्तमान में मौजूद रखने का प्रयास कर रहा था। और ईमानदारी से कहूं तो जब मैंने हैश (अमला) के स्कोर को पार किया तब मुझे खुद भी पता नहीं चला। मैं यही सोच रहा था कि अभी तो मैं 300 पर था। लेकिन यहां तक पहुंचना निश्चित तौर पर मेरे लिए खास था।”

मुल्डर ने कहा, ”यह सब मेरे लिए काफी खास है। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं दोहरा या तिहरा शतक बनाऊंगा। हालांकि सबसे जरूरी बात यह है कि टीम को एक मजबूत स्थिति में रखा जाए और हम यह टेस्ट मैच जीतें।” दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच कॉनराड ने कहा, ”वियान ने एक असाधारण पारी खेली। बतौर कप्तान उन्होंने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की जहां नई गेंद का सामना करने की चुनौती होती है और उन्होंने दबाव भरी परिस्थिति में खुद को बखूबी ढाल लिया। उन्होंने सत्र दर सत्र के हिसाब से बल्लेबाजी की और शॉट का चयन भी बेहतरीन ढंग से किया। उन्होंने मैच का टोन सेट कर दिया और उनके इस प्रदर्शन से हम सभी गौरवान्वित हैं।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल