Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया, सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त

10 जुलाई, 2025 04:50 PM

मैनचेस्टर। राधा यादव और श्री चारणी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद स्मृति मंधाना (32) और शेफाली वर्मा (31) की शानदार पारियों की मदद से भारतीय महिला टीम ने चौथे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को 18 गेंदे शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है।

बुधवार देर रात खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। सातवें ओवर में शार्लेट डीन ने शेफाली वर्मा 19 गेंदो में 31 रन को आउट इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी जेमिमाह रॉड्रिग्स ने मंधाना के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया।

नौवें ओवर में सोफी एकल्सटन ने स्मृति मंधाना 31 गेंदों में 32 रन को आउटकर पवेलियन भेज दिया। भारत का तीसरा विकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर (26) रन के रूप में गिरा। अमनजोत कौर (दो) रनआउट हुई। भारतीय टीम ने 17 ओवर में चार विकेट पर 127 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। जेमिमाह रॉड्रिग्स (22) और ऋचा घोष सात रन बनाकर नाबाद रही। इंग्लैंड की ओर से शार्लेट डीन, सोफी एकल्सटन और इसी वॉन्ग ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 21 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट डेनियल वायट (पांच) के रूप में गवां दिया। उन्हें श्री चारणी ने अरुंधति के हाथों कैच आउटकराया। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने लिए सोफिया डंकली (22) को आउटकर पवेलियन भेज दिया।

टैमी बोमॉन्ट (20) को राधा यादव ने तथा ऐलिस कैप्सी (18) को श्री चारणी ने पगबाधा आउट किया। एमी जोंस (नौ), पेज स्कोफील्ड (16) और शार्लेट डीन (चार) रन बनाकर आउट हुई। सोफी एकल्सटन (16) और इसी वॉन्ग 11 रन बनाकर नाबाद रही। भारत की ओर से राधा यादव और श्री चारणी ने दो-दो विकेट लिये। अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी