Thursday, March 26, 2026
BREAKING
एलआईसी को वित्त वर्ष 22 के लिए इनकम टैक्स से मिला डिमांड नोटिस दुर्लभ पृथ्‍वी खनिज स्थायी चुंबक की घरेलू उत्पादन क्षमता वर्ष 2030 तक 5,000 टन तक पहुंचने की उम्मीद : केंद्र पाकिस्तान: सिंध में 2022 की बाढ़ से क्षतिग्रस्त 14,000 स्कूलों को कायाकल्प का इंतजार नाटो पर बिफरे ट्रंप, बोले- 'मदद नहीं की, ये समय कभी भूलना मत' ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति इजरायल का दावा 'एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत' ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 'बेहतर होगा बातचीत को लेकर हों गंभीर, कहीं देर न हो जाए' विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

खेल

Women’s T20 World Cup : हरमनप्रीत कप्तान, मंधाना उपकप्तान

28 अगस्त, 2024 12:06 PM

नई दिल्ली: तीन से 20 अक्तूबर तक खेले जाने वाले महिला ट्वेंटी-20 वल्र्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। महिला चयन समिति ने मंगलवार को भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया है। हरमनप्रीत कौर टीम की कमान संभालेंगी, जबकि स्मृति मंधाना की उपकप्तानी भी बरकरार है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड से होगा। पहले यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में करवाया जाना था, लेकिन वहां अशांति के कारण अब इसे दुबई और शारजाह में आयोजित किया जा रहा है। इन दोनों स्थलों पर कुल 23 मैच खेले जाएंगे। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की निगाह लगातार चौथे टी-20 खिताब जीतने पर होगी। पिछला टूर्नामेंट कंगारू टीम ने पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के नेतृत्व में जीता था। भारतीय महिला टीम सिर्फ एक ही बार 2020 में फाइनल तक पहुंची है।

टूर्नामेंट से पहले दो वॉर्मअप मैच खेलेगा भारत

नई दिल्ली। भारत महिला टी20 विश्व कप से पहले दुबई में दो अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को यह घोषणा की। भारत 29 सितंबर को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा, जबकि हरमनप्रीत कौर की टीम एक अक्तूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी। महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करने वाली सभी 10 टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी। वॉर्म अप मुकाबलों की शुरुआत 28 सितंबर को पाकिस्तान और स्कॉटलैंड तथा श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच के साथ होगी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 29 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और फिर पहली अक्तूबर को दुबई में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। अभ्यास मैच 20 ओवर के होंगे और इन्हें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का दर्जा हासिल नहीं होगा।

भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से

टूर्नामेंट में ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया को भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड शामिल हैं। टूर्नामेंट में हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप से दो टॉप टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 20 अक्तूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा। तीन अक्तूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह में ओपनिंग मैच होगा। इंडिया वूमन्स टीम चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में अपना पहला मैच खेलेगी। भारत इसी मैदान पर छह अक्तूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा।

भारतीय महिला टीम— हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

रिजर्व प्लेयर— उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर, राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा।

महिला ट्वेंटी-20 विश्व कप में खेलेंगी बेस हीथ-फ्रैया केंप-डैनियल गिब्सन

लंदन। महिला टी-20 वल्र्ड कप के लिए इंग्लैंड ने भी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। विकेटकीपर बैटर बेस हीथ और ऑलराउंडर फ्रैया केंप, डैनियल गिब्सन को टीम में जगह मिली है, जो पहला टी-20 वल्र्ड कप खेलने उतरेंगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अक्तूबर में यूएई में होने वाले महिला टी-20 वल्र्ड कप के लिए स्क्वॉड की घोषणा की। चौथे टी-20 वल्र्ड कप में हीथन नाइट इंग्लैंड टीम की कप्तानी करेंगी। लॉरेन फिलर टीम का हिस्सा नहीं हैं। आबुधाबी में इंग्लैंड टीम का 13 से 24 सितंबर के बीच टी-20 वल्र्ड कप की तैयारी को लेकर कैंप लगेगा और लॉरेन इस कैंप का हिस्सा होंगी। इंग्लैंड— हीथर नाइट (कप्तान), लॉरेन बेल, मिया बूशियर, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लिस्टोन, डैनियल गिब्सन, सारा ग्लेन, बेस हीथ, एमी जोन्स, फ्रैया केंप, नैट स्काइवर ब्रंट, लिंसे स्मिथ, डैनी वैट।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल