न्यूयॉर्क: यूएस ओपन 2024 के मेन्स और वूमन्स सिंगल्स के फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। मेन्स सिंगल्स में वल्र्ड नंबर-1 इटली के जैनिक सिनर का सामना खिताबी मुकाबले में रविवार को अमरीका के टेलर फ्रिट्ज से होगा।
टेलर फ्रिट्ज 18 साल बाद यूएस ओपन मेन्स सिंगल्स के फाइनल में पहुंचने वाले पहले अमरीकी खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले 2006 में एंडी रॉडिक ने यह कारनामा किया था। फ्रिट्ज ने सेमीफाइनल में अपने पुराने दोस्त और हमवतन फ्रांसिस टियाफो को 4-6, 7-5, 4-6, 6-4, 6-1 से हराया। वहीं जैनिक सिनर ने ड्रैपर को 7-5, 7-6, 6-2 से मात दी।