Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

Shimla: तोल कर भेजा जाएगा राशन, डिपुओं तक पहुंचने वाली हर बोरी का होगा तोल

17 जून, 2026 07:41 PM

शिमला : प्रदेश भर में खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों से डिपुओं तक पहुंचने वाले राशन के तोल में कमी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग सतर्क हुआ है। वहीं अब डिपुओं में गोदामों से तोल कर राशन भेजा जाएगा। ऐसे में गोदामों से डिपुओं तक जाने वाली हर एक बोरी का तोल होगा। डिपो संचालकों की ओर से यह मुद्दा उठाया जा रहा है कि आटा, चावल और चीनी के कई कट्टों का वजन निर्धारित मात्रा से कम पाया जा रहा है, जिससे डिपो धारकों के हित प्रभावित होने के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को रिमाइंडर जारी किया है।

जिसमें होलसेल गोदामों से डिपुओं के लिए भेजे जाने वाले आटा, चावल और चीनी के सभी कट्टों को पहले तोल कर भेजने के निर्देश दिए गए है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहीं रीमा कश्यप का कहना है कि निगम प्रबंधन को गोदामों से राशन को वजन करके भेजने का रिमाइंडर भेजा गया है। ताकि राशन वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और लाभार्थियों तक निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न पहुंचाना सुनिश्चित हो सके।

गोदामों से पहले ही हैं राशन तोलने के निर्देश
विभागीय नियमों में पहले से ही राशन को तोल कर भेजने और प्राप्त करने का प्रावधान मौजूद है लेकिन हाल के महीनों में सामने आई शिकायतों ने यह संकेत दिया है कि नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा था। ऐसे में विभाग ने पुराने प्रावधानों का हवाला देते हुए सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन को दोबारा से इस प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने को कहा है। इसके साथ ही डिपो संचालकों से भी अपील की गई है कि वे राशन प्राप्त करते समय कट्टे का वजन जांचें ताकि किसी भी प्रकार की कमी तत्काल सामने आ सके और उसकी जिम्मेदारी तय की जा सके।

डिपो संचालक भी तोलकर लें राशन
विभाग ने डिपो संचालकों से भी राशन प्राप्त करते समय हर कट्टे का वजन जांचने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि डिपो स्तर पर ही वजन की पुष्टि कर ली जाए तो भविष्य में किसी भी तरह के विवाद की संभावना कम हो जाएगी। इससे लाभार्थियों तक सही मात्रा में राशन पहुंचाने में मदद मिलेगी। वहीं खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। राशन की कम तोल संबंधी शिकायतों पर अंकुश लगाने और लाभार्थियों को उनका पूरा हक दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू