Wednesday, June 17, 2026
BREAKING
समाज के संगठित प्रयासों से ही होगा देश और प्रदेश का समग्र विकास: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री नायब सैनी बाढ़ का खतरा मंडराया: भाखड़ा डैम का जलस्तर बढ़ा, सरकार सोई हुई है : दुष्यंत चौटाला महंगाई पर सरकार जवाब दे, सस्ता हुआ कच्चा तेल तो पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम कब घटेंगे? : कुमारी सैलजा Mandi: अपनी लकीर खींचने की बजाय हमारी मिटाने में लगे हैं मुख्यमंत्री : जयराम पुश्तैनी भूमि की इंतकाल में संशोधन के नाम पर रिश्वत मांगने वाली पटवारी और उसका पति गिरफ्तार Shimla: तोल कर भेजा जाएगा राशन, डिपुओं तक पहुंचने वाली हर बोरी का होगा तोल केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले CM सुक्खू, की मुफ्त बिजली रॉयल्टी बढ़ाने व 7784 करोड़ रुपए ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग Punjab में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी जालंधर के CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर विजिलेंस का शिकंजा, 10 लाख रिश्वत मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

पंजाब

Punjab में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

17 जून, 2026 07:38 PM

पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 16 जिलों में गरज-चमक, बारिश, बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी चंडीगढ़ में भी दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।

इन 16 जिलों में रहेगा बारिश का असर
मौसम विभाग के अनुसार जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। वहीं आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।  आनंदपुर साहिब में सबसे अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के आंकड़े भी आए सामने
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 16 जून 2026 तक पंजाब में औसतन 20.1 mm बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 20.6 mm है। यानी इस अवधि में राज्य में सामान्य से करीब 2 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, नवांशहर में सबसे अधिक 71.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 93 प्रतिशत अधिक है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जालंधर के CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर विजिलेंस का शिकंजा, 10 लाख रिश्वत मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

जालंधर के CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर विजिलेंस का शिकंजा, 10 लाख रिश्वत मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

यदि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अकाल तख्त साहिब के सामने सिर झुका सकते थे, तो भगवंत मान क्यों नहीं? : केवल सिंह ढिल्लों

यदि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अकाल तख्त साहिब के सामने सिर झुका सकते थे, तो भगवंत मान क्यों नहीं? : केवल सिंह ढिल्लों

पंजाब उद्योग के लिये वैश्विक हब बनने की राह पर: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पंजाब उद्योग के लिये वैश्विक हब बनने की राह पर: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई

‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई

लोक संपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व एवं निर्जला एकादशी को समर्पित छबील आयोजित

लोक संपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व एवं निर्जला एकादशी को समर्पित छबील आयोजित

बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रही सुविधा

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रही सुविधा

Punjab में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना की मूवमेंट पर नजर रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Punjab में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना की मूवमेंट पर नजर रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम सहित दो तस्कर दबोचे, झारखंड से जुड़ रहे तार

बठिंडा पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम सहित दो तस्कर दबोचे, झारखंड से जुड़ रहे तार