Monday, June 15, 2026
BREAKING
युवाओं के लिए खुशखबरी: हरियाणा की ITI में शुरू होंगे इंडस्ट्री आधारित नए कोर्स...14 दिन में बनेगी रूपरेखा IAS cadre of Haryana: साढ़े सात साल बाद बढ़ा हरियाणा का IAS कैडर, 215 से बढ़कर हुआ इतना Shimla: सुप्रीम कोर्ट से सुक्खू सरकार को बड़ी राहत, हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर रोक हिमाचल के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग, सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा Shimla: नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिलाई शपथ शिमला मर्डर मिस्ट्री : बहन की लव मैरिज से नाराज था भाई, स्कूल संचालिका की हत्या मामले में सामने आया नया एंगल Punjab में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना की मूवमेंट पर नजर रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार बठिंडा पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम सहित दो तस्कर दबोचे, झारखंड से जुड़ रहे तार दीनानगर नगर कौंसिल वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस की बड़ी जीत, AAP उम्मीदवार दूसरे स्थान पर मजीठा थाने मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, Court ने दी अंतरिम जमानत

हिमाचल

हिमाचल के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग, सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा

15 जून, 2026 08:34 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश के तीन पारंपरिक उत्पाद जैसे हिमाचल रणसिंघा, हिमाचल काष्ठ नक्काशी शिल्प और हिमाचल हस्तनिर्मित गलीचा को आधिकारिक रूप से भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्रदान किया गया है। यह मान्यता राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और स्वदेशी ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नाबार्ड हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय ने स्थानीय उत्पादक समूहों, कारीगरों और अन्य हितधारकों के सहयोग से इन जी.आई. पंजीकरणों की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करवाया। इस पहल का उद्देश्य इन उत्पादों की विशिष्ट पहचान की रक्षा करना, बाजार में उनकी साख को मजबूत करना और कारीगरों को बेहतर मूल्य दिलाना है।

हिमाचल रणसिंघा एक पारंपरिक वाद्य यंत्र है, जो प्रदेश के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का अभिन्न हिस्सा रहा है। वहीं हिमाचल काष्ठ नक्काशी शिल्प अपनी बारीक डिजाइनों और पारंपरिक तकनीकों के लिए जाना जाता है, जो राज्य की समृद्ध कला परंपरा को दर्शाता है। हिमाचल हस्तनिर्मित गलीचा भी प्रदेश की पारंपरिक बुनाई कला का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो कई परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन बना हुआ है। जीआई टैग मिलने से इन उत्पादों के नाम के दुरुपयोग और नकल पर रोक लगेगी तथा असली हिमाचली उत्पादों की पहचान मजबूत होगी।

साथ ही इससे ब्रांडिंग, बाजार पहुंच और उपभोक्ता विश्वास में वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे कारीगरों और उत्पादक समुदायों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डा. विवेक पठानिया ने कहा कि यह उपलब्धि हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने और पारंपरिक कारीगरों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि नाबार्ड मूल्य श्रृंखला विकास, ब्रांडिंग, बाजार संपर्क और कौशल विकास के माध्यम से आगे भी सहयोग प्रदान करता रहेगा। उन्होंने उप महाप्रबंधक कुशल दीप और सहायक प्रबंधक हिमांशु बालियान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समन्वय और प्रयासों से यह पंजीकरण संभव हो पाया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सुप्रीम कोर्ट से सुक्खू सरकार को बड़ी राहत, हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर रोक

Shimla: सुप्रीम कोर्ट से सुक्खू सरकार को बड़ी राहत, हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर रोक

Shimla: नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिलाई शपथ

Shimla: नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिलाई शपथ

शिमला मर्डर मिस्ट्री : बहन की लव मैरिज से नाराज था भाई, स्कूल संचालिका की हत्या मामले में सामने आया नया एंगल

शिमला मर्डर मिस्ट्री : बहन की लव मैरिज से नाराज था भाई, स्कूल संचालिका की हत्या मामले में सामने आया नया एंगल

रकछम-छितकुल वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया में पर्यटकों को देना होगा शुल्क, दो स्थानों पर लगेंगे बैरियर

रकछम-छितकुल वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया में पर्यटकों को देना होगा शुल्क, दो स्थानों पर लगेंगे बैरियर

जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या, क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या, क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में भैंस के दूध का मूल्य 71 रुपए, अब हर पशुपालक से रोजाना इतने लीटर दूध खरीदेगी सरकार

प्रदेश में भैंस के दूध का मूल्य 71 रुपए, अब हर पशुपालक से रोजाना इतने लीटर दूध खरीदेगी सरकार

नगर निगमों में 29 जून को शपथ, मिलेंगे नए मेयर और डिप्टी मेयर

नगर निगमों में 29 जून को शपथ, मिलेंगे नए मेयर और डिप्टी मेयर

CM सुक्खू ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में RDG समेत प्रदेश हित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए

CM सुक्खू ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में RDG समेत प्रदेश हित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए

Hamirpur News: मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में देरी पर अनुराग ठाकुर ने जताई चिंता

Hamirpur News: मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में देरी पर अनुराग ठाकुर ने जताई चिंता

Monsoon: दिन में ही छा गया अंधेरा, बारिश के साथ गिरे ओलों ने गर्मी से दिलाई राहत

Monsoon: दिन में ही छा गया अंधेरा, बारिश के साथ गिरे ओलों ने गर्मी से दिलाई राहत