Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

शिमला मर्डर मिस्ट्री : बहन की लव मैरिज से नाराज था भाई, स्कूल संचालिका की हत्या मामले में सामने आया नया एंगल

15 जून, 2026 08:32 PM

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल परिसर में शनिवार रात हुई स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली मनीषा की हत्या के तार 18 साल पुरानी लव मैरिज और करोड़ों रुपये की संपत्ति के विवाद से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। वारदात के बाद हिमाचल पुलिस की टीम ने रोहतक में दबिश दी। हालांकि, मृतका का छोटा भाई हिमांक मित्तल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


बहन की लव मैरिज से नाराज था भाई
इस जघन्य हत्याकांड के बाद मनीषा मित्तल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए अपने छोटे भाई हिमांक पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में मनीषा कह रही हैं कि उनका भाई शिमला वाली उनकी संपत्ति को अवैध रूप से हड़पना चाहता है। बता दें कि शनिवार रात को जब वह स्कूल परिसर के बाहर थीं, तब उन्हें बेहद नजदीक से गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि इस पूरे विवाद की जड़ें करीब 18 साल पुरानी हैं। रोहतक में एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान मनीषा की मुलाकात रेवाड़ी के डॉ. सुभाष यादव से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इस प्रेम विवाह से मनीषा का मायका पक्ष बेहद नाराज था और एक दशक बीत जाने के बाद भी परिवार ने डॉ. सुभाष को स्वीकार नहीं किया था। मनीषा के भाई हिमांक का मानना था कि डॉ. सुभाष ने केवल उनकी पारिवारिक संपत्ति हथियाने के लिए मनीषा से शादी की थी।


मेंटेनेंस का चल रहा केस
मनीषा के माता-पिता ने बच्चों के बीच संपत्तियों का बंटवारा किया था। इसके तहत शिमला वाला 'सरस्वती पैराडाइज स्कूल' मनीषा को दिया गया था, जबकि रोहतक स्थित स्कूल छोटे भाई हिमांक को सौंपा गया था। दूसरी ओर, पिछले दो वर्षों से मनीषा और उनके पति डॉ. सुभाष के रिश्ते भी खराब हो गए थे। मनीषा ने पति पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वर्तमान में यह मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) और रेवाड़ी कोर्ट में लंबित है, जहां मनीषा और उनकी 17 वर्षीय बेटी का भरण-पोषण (मेंटेनेंस) का केस चल रहा है।


वहीं, मर्डर से महज एक सप्ताह पहले मनीषा अपने कोर्ट केस के सिलसिले में रेवाड़ी आई थीं। वहां उन्होंने अपने वकील से मुलाकात की थी। बातचीत के दौरान मनीषा ने रोहतक में अपने भाई के साथ चल रहे संपत्ति विवाद और उससे मिल रही मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया था। उन्होंने भावुक होकर अपने वकील से कहा था, "मैं इन सब विवादों से बहुत ज्यादा परेशान हो चुकी हूं। अब मैं शिमला में ही रहूंगी, लेकिन शिमला लौटने के कुछ ही दिनों बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू