Sunday, August 16, 2026
BREAKING
‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’ स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत मुख्यमंत्री की विधानसभा के प्रत्येक नागरिक तक हर घर तिरंगा प्रदर्शनी पहुंचा रही राष्ट्रीय ध्वज की महत्वपूर्ण जानकारी : सुमन सैनी किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

पंजाब

Punjab में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना की मूवमेंट पर नजर रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

15 जून, 2026 08:28 PM

बठिंडा : राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक बेहद गंभीर मामले में बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने कथित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बठिंडा-मलोट रोड पर सरकारी बिजली के खंभे पर गुप्त रूप से सोलर पावर आधारित कैमरा लगाकर सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी तथा उसकी फुटेज पाकिस्तान और कनाडा में बैठे देश विरोधी तत्वों तक पहुंचाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार थाना थर्मल बठिंडा में 9 जून 2026 को FIR संख्या 66 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मार्च में लगाया गया था कैमरा, लाइव निगरानी के लिए लगा था सक्रिय सिम
जांच में सामने आया कि बठिंडा-मलोट नेशनल हाईवे पर अंबुजा फैक्ट्री के सामने सरकारी बिजली के खंभे पर मार्च महीने में सोलर ऊर्जा से संचालित एक कैमरा लगाया गया था। कैमरे में सक्रिय सिम कार्ड लगा होने के कारण उससे लगातार लाइव निगरानी की जा रही थी। प्राथमिक जांच के मुताबिक कैमरे का मुख्य उद्देश्य राजस्थान, फाजिल्का और फिरोजपुर बॉर्डर की ओर जाने वाले सैन्य वाहनों, सुरक्षा बलों की तैनाती और संवेदनशील गतिविधियों की जानकारी जुटाना था। आशंका जताई जा रही है कि यह फुटेज पाकिस्तान और कनाडा में सक्रिय नेटवर्क तक पहुंचाई जा रही थी।

तकनीकी जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस से ट्रेस हुआ नेटवर्क
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बठिंडा डॉ. ज्योति यादव बैंस के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पूरे नेटवर्क को ट्रेस किया। 10 जून को अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र के गांव सराए निवासी 40 वर्षीय अशोक सिंह पुत्र प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया। उससे हुई पूछताछ के आधार पर 14 जून को गांव सराए के ही 22 वर्षीय अकासदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह को भी दबोच लिया गया।

2 और आरोपी रडार पर, अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच
पुलिस रिमांड के दौरान 2 अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। मामले में कुल 4 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से 2 गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि 2 की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपियों ने बेहद सुनियोजित तरीके से ऐसा स्थान चुना था, जहां से नेशनल हाईवे से गुजरने वाली सुरक्षा एजेंसियों और सैन्य वाहनों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि इसके तार अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा