Wednesday, June 17, 2026
BREAKING
समाज के संगठित प्रयासों से ही होगा देश और प्रदेश का समग्र विकास: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री नायब सैनी बाढ़ का खतरा मंडराया: भाखड़ा डैम का जलस्तर बढ़ा, सरकार सोई हुई है : दुष्यंत चौटाला महंगाई पर सरकार जवाब दे, सस्ता हुआ कच्चा तेल तो पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम कब घटेंगे? : कुमारी सैलजा Mandi: अपनी लकीर खींचने की बजाय हमारी मिटाने में लगे हैं मुख्यमंत्री : जयराम पुश्तैनी भूमि की इंतकाल में संशोधन के नाम पर रिश्वत मांगने वाली पटवारी और उसका पति गिरफ्तार Shimla: तोल कर भेजा जाएगा राशन, डिपुओं तक पहुंचने वाली हर बोरी का होगा तोल केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले CM सुक्खू, की मुफ्त बिजली रॉयल्टी बढ़ाने व 7784 करोड़ रुपए ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग Punjab में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी जालंधर के CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर विजिलेंस का शिकंजा, 10 लाख रिश्वत मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

हिमाचल

Mandi: अपनी लकीर खींचने की बजाय हमारी मिटाने में लगे हैं मुख्यमंत्री : जयराम

17 जून, 2026 07:46 PM

मंडी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू की गईं योजनाओं की सफलता से ईर्ष्या करते हैं और यही मुख्य कारण है कि वह सहारा और हिमकेयर जैसी स्वास्थ्य योजनाओं को या तो बजट की कटौती करके पूरी तरह बंद करना चाहते हैं या फिर उनके खिलाफ दुष्प्रचार करके उन्हें लगातार बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। ये आरोप बुधवार को मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लगाए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर आप अपने साढ़े 3 साल के इस कार्यकाल में विकास की कोई नई और बड़ी लकीर नहीं खींच पाए हैं, तो कम से कम हमारे द्वारा जनता की भलाई के लिए खींची गई विकास की बड़ी लकीर को मिटाने या उसे छोटा करने की ओछी कोशिश तो मत कीजिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बुधवार को पंचायत समिति जंजैहली और बालीचौकी के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों और अन्य जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र के छड़यांद निवासी सुरेश कुमार जीवित हैं, लेकिन सरकारी तंत्र ने कागजों में उन्हें मृत घोषित कर उनकी सहारा योजना की वित्तीय सहायता राशि रोक दी है। उन्होंने कहा कि कैंसर और पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के लिए सहारा योजना एक बहुत बड़ी जीवनदायिनी राहत थी, लेकिन ऐसे संवेदनशील मामलों में इस तरह की लापरवाही सरकार की पूरी कार्यशैली और उसकी नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

जनता के दिलों में जगह बनाने के लिए होनी चाहिए नीयत और सेवा भावना
जयराम ने मुख्यमंत्री पर सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष और मेरे खिलाफ व्यक्तिगत दुष्प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री ने एक विशेष सोशल मीडिया सैल बना रखा है, जिसे सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए की भारी-भरकम राशि दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि जनता के दिलों में जगह बनाने के लिए सरकारी पैसों से दुष्प्रचार की नहीं, बल्कि साफ नीयत और सेवा भावना की जरूरत होती है। मुख्यमंत्री की यह विशेष टीम सरकार की अपनी नीतियों और विकास योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रसार करने की बजाय दिन-रात केवल विपक्ष को गालियां देने और उन्हें नीचा दिखाने के काम में व्यस्त रहती है, जोकि लोकतंत्र और देवभूमि हिमाचल की राजनीतिक परंपराओं के लिहाज से बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: तोल कर भेजा जाएगा राशन, डिपुओं तक पहुंचने वाली हर बोरी का होगा तोल

Shimla: तोल कर भेजा जाएगा राशन, डिपुओं तक पहुंचने वाली हर बोरी का होगा तोल

केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले CM सुक्खू, की मुफ्त बिजली रॉयल्टी बढ़ाने व 7784 करोड़ रुपए ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग

केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले CM सुक्खू, की मुफ्त बिजली रॉयल्टी बढ़ाने व 7784 करोड़ रुपए ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग

Shimla: सुप्रीम कोर्ट से सुक्खू सरकार को बड़ी राहत, हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर रोक

Shimla: सुप्रीम कोर्ट से सुक्खू सरकार को बड़ी राहत, हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर रोक

हिमाचल के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग, सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा

हिमाचल के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग, सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा

Shimla: नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिलाई शपथ

Shimla: नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिलाई शपथ

शिमला मर्डर मिस्ट्री : बहन की लव मैरिज से नाराज था भाई, स्कूल संचालिका की हत्या मामले में सामने आया नया एंगल

शिमला मर्डर मिस्ट्री : बहन की लव मैरिज से नाराज था भाई, स्कूल संचालिका की हत्या मामले में सामने आया नया एंगल

रकछम-छितकुल वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया में पर्यटकों को देना होगा शुल्क, दो स्थानों पर लगेंगे बैरियर

रकछम-छितकुल वाइल्ड लाइफ सेंचुरी एरिया में पर्यटकों को देना होगा शुल्क, दो स्थानों पर लगेंगे बैरियर

जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या, क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

जान बचाने की गुहार लगाने के बाद भी हत्या, क्या कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

प्रदेश में भैंस के दूध का मूल्य 71 रुपए, अब हर पशुपालक से रोजाना इतने लीटर दूध खरीदेगी सरकार

प्रदेश में भैंस के दूध का मूल्य 71 रुपए, अब हर पशुपालक से रोजाना इतने लीटर दूध खरीदेगी सरकार

नगर निगमों में 29 जून को शपथ, मिलेंगे नए मेयर और डिप्टी मेयर

नगर निगमों में 29 जून को शपथ, मिलेंगे नए मेयर और डिप्टी मेयर