पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस दौरान KAP Sinha को पंजाब का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। बता दें केएपी सिन्हा KAP Sinha को अनुराग वर्मा ( Anurag Verma) की जगह पर लगया गया है। इससे पहले सरकार ने पंजाब कैबिनेट में भी फेरबदल हुआ था।
अब अनुराग वर्मा ( Anurag Verma) की जगह पर KAP Sinha पंजाब के नए मुख्य सचिव होंगे। बता दें केएपी सिन्हा (KAP Sinha) 1992 बैंच के IAS अधिकारी हैं। उनके पास करीब 20 साल का तुजुर्बा है और कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।