Thursday, July 02, 2026
BREAKING
EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर व्हाट्सएप ने दी सफाई, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं हो पाएगा सर्च पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्’, लिखा-धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्ति संभव धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए उपराज्यपाल ने जम्मू से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना हैरी केन के डबल से इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराया, राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको से होगी भिड़ंत महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

पंजाब

Big Breaking : एथलीट Fauja Singh को टक्कर मारने वाला NRI गिरफ्तार

16 जुलाई, 2025 04:32 PM

दुनिया के सबसे उम्रदराज धावकों में शुमार रहे फौजा सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। तेज़ रफ्तार Fortuner से टक्कर मारकर फरार होने वाले आरोपी NRI अमृतपाल सिंह ढिल्लों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा कुछ दिन पहले हुआ था, जिसमें इलाज के दौरान फौजा सिंह की मौत हो गई थी।

दो साल पहले खरीदी गई थी गाड़ी, आरोपी ने खुद चलाई थी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अमृतपाल सिंह ढिल्लों कनाडा से हाल ही में लौटा था और कपूरथला के करतारपुर इलाके का रहने वाला है। उसने Fortuner गाड़ी दो साल पहले कपूरथला निवासी रविंदर सिंह से खरीदी थी।

हादसे वाले दिन वह भोगपुर से मोबाइल बेचकर घर लौट रहा था और गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान उसकी गाड़ी ने सड़क पर चल रहे फौजा सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अमृतपाल घबरा गया और मौके से फरार हो गया।

रातोंरात गिरफ्तारी, पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस ने देर रात करतारपुर से अमृतपाल को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि टक्कर इतनी गंभीर होगी, लेकिन मौके से भाग जाना उसकी सबसे बड़ी भूल थी।

फौजा सिंह की मौत से खेल जगत में शोक

फौजा सिंह न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर में बुज़ुर्ग एथलीट्स के लिए प्रेरणा थे। 100 वर्ष की उम्र पार करने के बाद भी वे दौड़ में सक्रिय थे और कई मैराथन इवेंट्स में हिस्सा लेते थे। उनकी मौत की खबर ने खेल जगत को गहरा सदमा पहुंचाया है।

पुलिस जुटी है केस को मजबूत करने में

पुलिस ने मामले में Fortuner गाड़ी भी जब्त कर ली है और सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान, और फॉरेंसिक जांच के जरिए केस को मजबूत किया जा रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड की तैयारी की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार