Thursday, July 02, 2026
BREAKING
EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर व्हाट्सएप ने दी सफाई, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं हो पाएगा सर्च पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्’, लिखा-धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्ति संभव धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए उपराज्यपाल ने जम्मू से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना हैरी केन के डबल से इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराया, राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको से होगी भिड़ंत महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

पंजाब

SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने श्री हरमंदिर साहिब को मिल रही धमकियों पर Press Conference कर किए अहम खुलासे

16 जुलाई, 2025 04:35 PM

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को पिछले तीन दिनों से लगातार धमकी भरी ईमेल्स मिल रही हैं। इस बात की पुष्टि SGPC के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने Press Conference दौरान की। उन्होंने बताया कि इन ईमेल्स में सच्चखंड श्री हरमंदर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पर RDX हमले की बात कही गई है, जिससे संगत में भारी दहशत का माहौल बन रहा है।

पहली ईमेल 14 जुलाई को मिली

धामी ने बताया कि पहली धमकी भरी ईमेल 14 जुलाई को प्राप्त हुई थी। ईमेल में हरमंदर साहिब पर संभावित RDX हमले की बात लिखी गई थी। इस ईमेल के तुरंत बाद शिरोमणि कमेटी ने पुलिस प्रशासन से संपर्क कर कड़ी और त्वरित कार्रवाई की मांग की थी।

दूसरी ईमेल 15 जुलाई को, सांसद को भी भेजी गई

इसके अगले दिन यानी 15 जुलाई को दोबारा SGPC को इसी तरह की दूसरी धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई। खास बात यह है कि इस ईमेल को अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला को भी सीसी में डाला गया था। SGPC अध्यक्ष धामी ने सवाल उठाया कि जब सांसद को यह ईमेल प्राप्त हुई, तो उन्होंने इस विषय पर सरकार के समक्ष अब तक क्या ठोस कार्रवाई की है, यह स्पष्ट होना चाहिए।

अब तक 5 धमकी भरी ईमेल मिल चुकी हैं

धामी ने आगे बताया कि अब तक कुल 5 धमकी भरी ईमेल्स शिरोमणि कमेटी को मिल चुकी हैं। इनमें से कई ईमेल्स में पंजाब के मुख्यमंत्री को भी सीसी में शामिल किया गया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री की ओर से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया या ठोस कदम सामने नहीं आया है।

“संगत में डर फैलाया जा रहा है”

SGPC अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की ईमेल्स के माध्यम से सच्चखंड श्री हरमंदर साहिब जैसे पवित्र स्थल को निशाना बना कर सिख संगत में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी साजिशों को नजरअंदाज करना पूरे समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार