Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम ने किया कमाल

17 जुलाई, 2025 05:04 PM

रक्षा प्रमुख (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल अनिल चौहान ने स्वदेशी मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) और काउंटर-मानवरहित विमान प्रणालियों (सी-यूएएस) की ऑपरेशनल इफेक्टिवनेस और रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए, इन प्रौद्योगिकियों में पूर्ण आत्मनिर्भरता की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने 16 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में यूएवी और सी-यूएएस के महत्वपूर्ण घटकों के स्वदेशीकरण पर आयोजित कार्यशाला और प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अपने मुख्य भाषण में यह बात कही।

जनरल चौहान ने कहा कि विदेशी प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता भारत की दीर्घकालिक तत्परता को कमजोर करती है, स्केलेबिलिटी को सीमित करती है और निरंतर अभियानों में कमजोरियां पैदा करती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि हमारे इलाकों और मिशनों के लिए तैयार स्वदेशी काउंटर-यूएएस प्रणालियां अपरिहार्य हैं। जब हम घरेलू स्तर पर डिजाइन, निर्माण और नवाचार कर सकते हैं, तो हमें अपनी आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं के लिए विदेशी प्रौद्योगिकियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।”

युद्ध के बदलते स्वरूप पर दिया जोर 

जनरल चौहान ने कहा कि ड्रोन युद्ध युद्धक्षेत्र में क्रांति ला रहा है, जिसके लिए नई रणनीतियों, क्षमताओं और जवाबी उपायों की जरूरत है। उन्होंने ड्रोनों को अत्यधिक विघटनकारी बताते हुए सैन्य योजनाकारों से पारंपरिक सोच से आगे बढ़ने का आग्रह किया।

काउंटर-यूएएस ग्रिड की जरूरत

उन्होंने रडार, सेंसर, जैमर और डायरेक्टेड एनर्जी हथियारों को एकीकृत करने वाली एक व्यापक काउंटर-यूएएस प्रणाली की आवश्यकता पर भी बल दिया। ऐसी प्रणालियों को मजबूत कमांड और कंट्रोल सिस्टम और अंतर-एजेंसी समन्वय द्वारा समर्थित होना चाहिए, खासकर विवादित निचले हवाई क्षेत्र में।

डिफेंस इनोवेशन में सुधार के लिए प्राथमिकताएं

रक्षा नवाचार में तत्काल सुधारों का आह्वान करते हुए, जनरल अनिल चौहान ने निम्नलिखित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों का प्रस्ताव रखा…

  • अगली पीढ़ी के मानवरहित सिस्टम के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास में निवेश बढ़ाना।
  • मॉड्यूलर और उन्नयन योग्य सिस्टम आर्किटेक्चर।
  • स्टार्टअप और डीआरडीओ के लिए समर्पित परीक्षण सुविधाएं।
  • स्टील्थ यूएवी, मैनड-अनमैनड टीमिंग (एमयूएम-टी), स्वार्म ड्रोन, ड्रोन कैरियर, एआई एकीकरण और डायरेक्टेड एनर्जी हथियारों का विकास।

रणनीतिक दृष्टिकोण

यह पहल भारत के उन्नत, सुरक्षित और लचीले सैन्य प्रौद्योगिकियों का वैश्विक केंद्र बनने के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को मजबूत करती है, जिससे भविष्य के संघर्षों में परिचालन श्रेष्ठता सुनिश्चित होगी। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं