Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

Swachh Survekshan Awards : स्वच्छता की रेस में इस शहर ने फिर मारी बाज़ी, जानिए कौन बना नंबर 1?

17 जुलाई, 2025 04:45 PM

भारत की साफ-सफाई की कहानी जब भी लिखी जाएगी, इंदौर का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आठवीं बार लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनकर इंदौर ने वो कर दिखाया है, जो अब तक कोई नहीं कर पाया। गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 का पहला पुरस्कार प्रदान किया।

इस भव्य आयोजन में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल, सचिव मनोज जोशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ये सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि इंदौर की जनता, नगर निगम और प्रशासन की मिलीजुली मेहनत का नतीजा है।

सुपर लीग में भी इंदौर बना सिरमौर

इस बार के सर्वेक्षण में एक नया मोड़ आया—‘सुपर लीग’ की शुरुआत। इसमें उन्हीं 23 शहरों को शामिल किया गया, जो पिछले वर्षों में टॉप 3 में रह चुके हैं। यानी मुकाबला सिर्फ बेस्ट ऑफ द बेस्ट से था। लेकिन इंदौर ने यहां भी न सिर्फ जगह बनाई, बल्कि टॉप पर रहते हुए फिर से खुद को ‘स्वच्छता का बादशाह’ साबित किया। गुजरात का सूरत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा।

4500 से ज्यादा शहरों की होड़ में निकला इंदौर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में देशभर के 4500 से ज्यादा शहरों को 10 मापदंडों और 54 संकेतकों के आधार पर परखा गया। सफाई, कचरा प्रबंधन, नागरिक फीडबैक, तकनीकी इस्तेमाल और नवाचार जैसे तमाम पैमानों पर शहरों का मूल्यांकन किया गया। इसका मकसद सिर्फ अवॉर्ड देना नहीं, बल्कि आम लोगों को स्वच्छता अभियान में भागीदार बनाना है।

क्यों खास है इंदौर की जीत?

1. लगातार 8वीं बार बना नंबर-1

2. हर साल नई तकनीक और नागरिक भागीदारी से बेजोड़ सफाई मॉडल

3. डोर-टू-डोर कलेक्शन से लेकर कचरा रिसाइकलिंग तक सबमें अव्वल

4. नगर निगम और जनता की मजबूत साझेदारी

नतीजा साफ है—जो शहर सच में मेहनत करता है, वो हर सर्वे में चमकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं