Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता दर्ज की गई

17 जुलाई, 2025 05:10 PM

हरियाणा के रोहतक में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 3.3 थी और इसका केंद्र रोहतक में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, 17 जुलाई को 12:46 बजे (भारतीय समयानुसार) हरियाणा के रोहतक में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र रोहतक में 28.88 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.76 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था और इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।

भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है

जानकारी के अनुसार, इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद घरों से लोग बाहर निकल आए। इससे पहले, 11 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के जिलों में अचानक धरती हिलने लगी, जिससे लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकलकर खुले में आ गए थे।

भूकंप के झटके शुक्रवार शाम 7:49 बजे महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गई

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। भूकंप के झटके शुक्रवार शाम 7:49 बजे महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गई। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। इससे पहले 10 जुलाई की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। उसका भी केंद्र झज्जर ही था।

हरियाणा के झज्जर जिले में बीते गुरुवार को सुबह 9.05 से 9.10 के बीच भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए

10 जुलाई को दिल्ली एनसीआर में दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था। स्थानीय लोगों ने बताया था कि भूकंप का पहला झटका ज्यादा तेज था। हरियाणा के झज्जर जिले में बीते गुरुवार को सुबह 9.05 से 9.10 के बीच भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 और 3.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र झज्जर शहर से 10 किलोमीटर उत्तर में था, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे मापी गई।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान