Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

धर्म

अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्वक जारी, अब तक 2.34 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

16 जुलाई, 2025 05:00 PM

अमरनाथ यात्रा इस वर्ष शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और अब तक कुल 2.34 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। वहीं आज बुधवार की सुबह जम्मू के भगवती नगर से दो एस्कॉर्टेड काफिलों में कुल 6,064 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। पहले काफिले में 95 वाहनों के साथ 2,471 यात्री सुबह 3:30 बजे बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जबकि दूसरे काफिले में 139 वाहनों में 3,593 यात्री सुबह 4:07 बजे नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए निकले।

इस वर्ष की यात्रा में पारंपरिक ‘छड़ी मुबारक’ का भूमिपूजन 10 जुलाई को पहलगाम में किया गया था। महंत स्वामी दीपेन्द्र गिरी के नेतृत्व में साधु-संतों के दल ने श्रीनगर स्थित दशनामी अखाड़े से छड़ी मुबारक को पहलगाम ले जाकर पूजा-अर्चना की और फिर उसे वापस श्रीनगर स्थित दशनामी अखाड़े में रख दिया गया। यह छड़ी 4 अगस्त को श्रीनगर से रवाना होगी और श्रीनगर के ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर तथा हरि पर्वत मंदिरों में विधिवत पूजा के बाद दुर्गा नाग, पंपोर, अवंतीपोरा, बिजबेहरा, मट्टन, गणेशपोरा और पहलगाम के विभिन्न मंदिरों में पूजा करती हुई 9 अगस्त को पवित्र गुफा पहुंचेगी। उसी दिन यात्रा का औपचारिक समापन होगा।

इस बार यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई है। इस वर्ष यात्रा के लिए अतिरिक्त 180 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। इन बलों में सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और स्थानीय पुलिस शामिल हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए सेना ने ‘ऑपरेशन शिवा 2025’ शुरू किया है, जिसमें 8,500 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक और युद्ध उपकरण भी लगाए गए हैं। जम्मू से लेकर बालटाल और पहलगाम के दोनों बेस कैंपों तक के सभी ट्रांजिट कैंपों को पूरी तरह से सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षित किया गया है। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और यह कुल 38 दिनों तक चलेगी, जिसका समापन 9 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर होगा।

श्रद्धालु 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा तक दो प्रमुख मार्गों- पारंपरिक पहलगाम मार्ग और छोटा बालटाल मार्ग- से पहुंचते हैं। पहलगाम मार्ग से जाने वाले श्रद्धालु चंदनवारी, शेषनाग और पंचतरणी होते हुए लगभग 46 किलोमीटर की यात्रा करते हैं, जो सामान्यतः चार दिन में पूरी होती है। वहीं, बालटाल मार्ग से श्रद्धालु केवल 14 किलोमीटर की चढ़ाई करके एक ही दिन में दर्शन कर वापस लौट सकते हैं। सुरक्षा कारणों से इस वर्ष किसी भी यात्री के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद, अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है।-

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा

चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि