चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए फतेहबाद क्षेत्र में बाईपास पर अपना काफिला रोककर सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक बाईक सवार को कार्यकर्ताओं के सहयोग से संभाला तथा प्राथमिक उपचार करवाया। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता मंगलवार को अपने काफिले के साथ सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थीं। डा. अर्चना गुप्ता के साथ फतेहाबाद के बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा भी विशेष रूप से मौजूद थे। इसी दौरान बाईपास के नजदीक एक बाईक सवार असंतुलित होकर सडक़ पर गिर गया। हादसे में उसे काफी चोटें लगी। हादसे को देखकर डा. अर्चना गुप्ता ने तुरंत अपने काफिले को रुकवाया तथा कार्यकर्ताओं के सहयोग से घायल व्यक्ति को संभाला और उसे प्राथमिक उपचार दिया। काफिले के प्रोटोकॉल के बीच डा. अर्चना गुप्ता का मानवता से भरा यह कार्य देखकर स्थानीय लोग भी काफी प्रोत्साहित हुए। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता की घायल युवक के प्रति संवेदना को देखकर कार्यकर्ताओं को अपने प्रदेश अध्यक्ष पर गर्व है।