Friday, June 26, 2026
BREAKING
साई पल्लवी और रणबीर कपूर 'रामायण' में अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय करेंगे: दीपिका चिखलिया 'हॉन्टेड 3डी' शूटिंग के दौरान बुरे दौर से गुजर रही थीं चेतना पांडे, बोलीं- 'अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थी' जब दीपिका पादुकोण से लिफ्ट में मिले इंद्रजीत लंकेश, सुनाया पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा 'द इंडिया स्टोरी' के रिलीज़ दमदार टीज़र ने कीटनाशक खेती के पीछे छिपे खतरनाक सच से उठाया पर्दा उर्मिला मातोंडकर ने लगभग ठुकरा दिया था 'छम्मा छम्मा' गाना, राजकुमार संतोषी के समझाने पर किया परफॉर्म कोलकाता गोदाम हादसा: तारातला में मृतकों की संख्या 14 हुई, 24 घंटे बाद भी बचाव कार्य जारी राम भक्तों की अग्नि परीक्षा मत लो, आस्था से खिलवाड़ बंद करो, योगी की चेतावनी- किसी को बख्शेंगे नहीं NCERT की किताब में मनुस्मृति की एंट्री! महिलाओं के सम्मान पर दिया ये श्लोक; क्या है अर्थ? NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

धर्म

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

26 जून, 2026 01:28 PM

देहरादून 22 जून को एक धमकी भरा ईमेल आया था। जिसमें बदरी-केदारनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की धमकी दी गई थी। मामले में जांच के बाद पता लगा है कि ईमेल मोरक्को देश से आया था। मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी उत्तराखंड में बम धमाकों की धमकी का ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से आया था। एसटीएफ की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में यह खुलासा हुआ। इस मामले में अमेरिकी कनेक्शन की भी आशंका जताई जा रही है। कुछ दिन पहले चारधाम समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की धमकी वाला ई-मेल आया था। प्रारंभिक जांच में शक गहराया था कि इसका कनेक्शन कर्णप्रयाग में निहंग विवाद हो सकता है।

22 जून को बदरीनाथ-केदारनाथ समेत चारधाम के साथ मसूरी नगर पालिका और हरिद्वार समेत कुछ स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था। इस ईमेल में केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी उल्लेख किया गया था। संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल नाम सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सतर्क हो गईं और जांच शुरू की गई थी।

मोरक्को से आया ईमेल, अमेरिकी कनेक्शन भी
एसटीएफ की साइबर कमांडो टीम ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि इस ईमेल का आईपी एड्रेस मोरक्को का मिला। ऐसे तकनीकी संकेत भी मिले हैं, जिनसे आशंका है कि ईमेल भेजने वाला संदिग्ध, अमेरिकी निवासी हो सकता है।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच में जुटीं एजेंसियां
इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आने के बाद एसटीएफ ने केंद्रीय जांच और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस और साइबर विशेषज्ञ यह पता लगाने में जुटे हैं कि धमकी के पीछे वास्तविक मंशा क्या थी और किसी संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। ईमेल भेजने वाले की पहचान, लोकेशन और तकनीकी गतिविधियों से जुड़े कई पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

मामला क्या है
बदरीनाथ-केदारनाथ समेत उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों, हरिद्वार नगर निगम और मसूरी नगर पालिका कार्यालय के साथ ही धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सोशल मीडिया और ई-मेल पर धमकी मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया था। मसूरी में नगर पालिका परिसर को आनन-फानन में खाली कराया गया। हरिद्वार में बम निरोधक दस्ते की टीम और डॉग स्क्वॉयड ने निगम परिसर की जांच की। धमकी भरी ई-मेल के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

प्रदेश के पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। मामले में देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले में मंगलवार को उपनिरीक्षक रवि प्रसाद कवि की ओर से केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम अकाउंट से भड़काऊ और धमकी भरी पोस्ट की गई। पोस्ट में लिखा गया ‘मैं उत्तराखंड पुलिस को चैलेंज करता हूं, जितने भी उत्तराखंड में थाने हैं, मैं धमाका करूंगा 25 जून 2026 को’। प्रारंभिक जांच में धमकी देने वाले मोबाइल नंबर और प्रोफाइल की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई है।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा

चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा