पेरिस। भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी तुलसीमति मुरुगेसन इतिहास रचने से चूक गईं। वह चीन की किउ जिय़ा यांग के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में सीधे गेमों में 2-0 से हार गईं। मुरुगेसन को 30 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा है। तुलसीमति मुरुगेसन को सिल्वर मिला है।
मनीषा रामदास को कांस्य पेरिस। भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मनीषा रामदास ने महिला एकल एसयू5 वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन को एकतरफा अंदाज में 21-12, 21-8 से हराया। 19 वर्षीय मनीषा को रोसेनग्रेन को पछाडऩे में सिर्फ 25 मिनट लगे। मनीषा ने पूरे मैच के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा और विपक्षी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने पहले गेम में ही बढ़त बना ली थी और यह गेम 13 मिनट में अपने नाम किया। इसके बाद 12 मिनट में दूसरा गेम जीतकर कांसा लाने में सफल रहीं। मनीषा इसके साथ ही पैरालंपिक में बैडमिंटन स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।