Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा 'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

खेल

Pakistan vs Bangladesh: बिना खाता खोले लौटे बाबर

22 अगस्त, 2024 01:13 PM

रावलपिंडी: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। बुधवार को मुकाबले के पहले दिन बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। पाकिस्तान ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट गंवा दिए, हालांकि टीम ने 158 रन भी बना लिए हैं। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान बाबर आजम खाता भी नहीं खोल सके, जबकि टीम से सऊद शकील और सैम अय्युब ने फिफ्टी लगा दी। बांग्लादेश से शोरिफुल इस्लाम और हसन महमूद ने दो-दो विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल गुरुवार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय समयानुसार रावलपिंडी में टेस्ट सुबह 10: 30 बजे से शुरू होना था, टॉस 10 बजे होना था। लेकिन मंगलवार को हुई बारिश के कारण आउटफील्ड गीला था। जिसे सूखने में समय लग गया, जिस कारण पहले सेशन में कोई खेल नहीं हो सका। खराब आउटफील्ड के कारण दूसरे सेशन में भी 2 घंटे तक खेल नहीं हो सका। 2 बजे टॉस हुआ, बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बैटिंग चुनी। दोपहर 2:30 बजे खेल शुरू हो सका। दूसरे सेशन में टीम ने 21 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए। आउटफील्ड और पिच पर नमी होने के कारण बांग्लादेश के पेसर्स को मदद मिली। जिसका फायदा उठाकर टीम ने 16 रन पर ही पाकिस्तान को तीन झटके दे दिए। अब्दुल्लाह शफीक 2 और कप्तान शान मसूद 6 ही रन बना सके, जबकि बाबर आजम तो खाता भी नहीं खोल सके। तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद दूसरे ही सेशन में ओपनर सैम अय्युब ने सऊद शकील के साथ पाकिस्तान को संभाला। अय्युब ने फिफ्टी लगाई और स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। वह 56 रन बनाकर आउट हुए, उनके विकेट के साथ उनकी शकील के साथ 98 रन की पार्टनरशिप भी टूट गई।

डी सिल्वा के टेस्ट करियर की 15वीं फिफ्टी

मैनचेस्टर। श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन खराब शुरुआत से वापसी कर रही है। टीम ने बुधवार को टी-ब्रेक तक 8 विकेट पर 178 रन बना लिए थ। डेब्यू कर रहे मिलन रत्नायके 32 और विश्व फर्नांडो शून्य पर नाबाद हैं। मैनचेस्टर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही श्रीलंकाई टीम ने 72 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। लंच तक टीम का स्कोर 80/5 था। ऐसे में कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 74 रन की अद्र्धशतकीय पारी खेलकर टीम को बिखरने से रोका। उन्होंने 8वें विकेट के लिए मिलन रत्नायके के साथ 98 बॉल पर 63 रन की साझेदारी की और स्कोर 150 पार पहुंचाया। कप्तान डी सिल्वा ने टेस्ट करियर की 15वीं फिफ्टी पूरी की। गस एटकिंसन ने इंग्लिश टीम के विकेट का खाता खोला। उन्होंने श्रीलंकाई पारी के छठे ओवर में दिमुथ करुणारत्ने को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। करुणारत्ने 18 बॉल पर 2 रन बनाकर आउट हुए। अगले ओवर में क्रिस वोक्स ने ओवर में दो बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने क्रिस वोक्स ने मदुशंका को रूट के हाथों कैच कराया, जबकि मैथ्यूज को एलबीडब्ल्यू किया। फिर मार्क वुड ने कुसल मेंडिस और शोएब बसीर ने चंडीमल के विकेट लिए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट