Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ के पहले गाने ‘क्यूं मज़ा आ रहा है’ का टीज़र हुआ जारी 'अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा', समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन रुहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी को बताया 'आयरन वुमन', बोलीं- कुछ भी कर सकती हैं 'इशिमा' नेपाल में बंदरों के आतंक से परेशान नगरपालिका ने लिया अजीबोगरीब फैसला! आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान प्रतीक यादव: सियासी परिवार में रहते हुए भी राजनीति से बनाई दूरी, स्कूल की दोस्त अपर्णा को बनाया था हमसफर

खेल

PAK vs BAN : बांग्लादेश ने घर में रौंदा पाकिस्तान

26 अगस्त, 2024 11:26 AM

रावलपिंडी: अपने देश में मचे सियासी उठापटक के बीच बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। नजमुल हसन शंटो की कप्तानी में बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को कोई टेस्ट मैच हराया है। पहले अद्भुत बल्लेबाजी और फिर चमत्कारिक गेंदबाजी के बूते बांग्लादेश ने विदेशी सरजमीं पर अपनी सिर्फ सातवीं टेस्ट जीत दर्ज की। इससे पहले बांग्ला टाइगर्स ने वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और न्यूजीलैंड में जाकर ही टेस्ट मैच जीते हैं। इस तरह दो टेस्ट मैच की सीरीज में अब बांग्लादेश के पास 1-0 की अजेय लीड है। दूसरा और आखिरी मैच इसी मैदान पर 30 अगस्त से खेला जाएगा। अपनी पहली पारी छह विकेट पर 448 रन पर घोषित करने वाली पाकिस्तानी टीम अपनी दूसरी पारी में मैच के आखिरी दिन सिर्फ 146 रन पर सिमट गई। मोहम्मद रिजवान को छोडक़र किसी बल्लेबाज ने क्रीज पर टिकने की जहमत नहीं उठाई। इस तरह बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 30 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने बिना कोई विकेट खोए आसानी से पा लिया।

मुश्फिकुर रहीम ने मैच की पहली पारी में 191 रन की शानदार पारी खेली। साथ ही मेहदी हसन मिराज (77) के साथ सातवें विकेट के लिए 196 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की, जिससे बांग्लादेश ने मैच के चौथे दिन अपनी पहली पारी 565 रन पर खत्म की। रहीम ने मेहदी के साथ 196 रन की साझेदारी के दौरान पाकिस्तान के चारों तेज गेंदबाजों को गर्मी और नमी वाली परिस्थितियों में कड़ी मेहनत करने पर मजबूर कर दिया। यह पाकिस्तान के खिलाफ किसी टेस्ट में सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी। यह बांग्लादेश का घर से बाहर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।

टेस्ट में पारी घोषित करने के बाद चौथी बार हारा पाक

रावलपिंडी। पाकिस्तान की टीम को एक टेस्ट मैच में पारी घोषित करने के बाद चौथी बार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि बांग्लादेश के साथ ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम ने उनके खिलाफ पारी घोषित की हो और वह मैच जीत गए हो। टेस्ट में पारी घोषित करने के बाद पाकिस्तान की टीम पहली पारी 1961 में हारी थी। इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 387 रन बनाकर पारी घोषित की थी और टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1972 में ऐसा हुआ। उसके बाद 44 साल बाद 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही पाकिस्तान की टीम पारी घोषित करने के बाद हारी। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 448 रन बनाकर समाप्त घोषित कर दी थी। बांग्लादेश ने इसके जवाब में 565 रन बनाकर 117 रन की बढ़त हासिल की थी।

मुशफिकुर रहीम ने डोनेट की प्राइज मनी

रावलपिंडी। बांग्लादेश के दिग्गज मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मिली पहली टेस्ट जीत में बल्ले से अहम योगदान दिया था। रहीम ने रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 191 रनों की दमदार पारी खेलते हुए टीम को पहली पारी में बढ़त दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को उनकी दमदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि रहीम ने अवॉर्ड से मिले पैसों को देश के बाढ़ पीडि़त लोगों के लिए दान कर दिया। रहीम ने मैच के बाद कहा, ये अब तक मेरे करियर की सबसे शानदार पारियों में से एक है, क्योंकि हमने विदेश में अब तक ज्यादा अच्छा नहीं किया था। मैं एक घोषणा करना चाहता हूं, मैं अपनी पुरस्कार राशि को बांग्लादेश में बाढ़ प्रभावित लोगों को दान करना चाहता हूं। मुशफिकुर को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ 30 लाख पाकिस्तानी रुपए मिले थे, जो कि भारत के नौ लाख नौ हजार रुपए के करीब हैं।

पाकिस्तान डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर खिसका, बांग्लादेश श्रीलंका के साथ पांचवें पायदान पर

दुबई। बांग्लादेश से पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी झटका लगा है। टीम टेबल में एक स्थान नीचे खिसक गई है। पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में अब आठवें स्थान पर है। इस जीत से बांग्लादेश को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में बढ़त मिली है। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए बांग्लादेश की टीम 40 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से श्रीलंका के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान 30.56 प्रतिशत अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, उसके बाद सिर्फ वेस्टइंडीज है। इस हार के साथ पाकिस्तान के अगले साल लॉड्र्स में होने वाले डब्ल्यूटीसी 2025 फाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने की संभावना कम हो गई है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम टॉप पर है। भारत के 68.52 प्रतिशत अंक हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। ऑस्ट्रेलिया के 62.50 प्रतिशत अंक है। तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड 50 प्रतिशत अंकों के साथ है और टॉप-5 में इनके अलावा श्रीलंका 40 प्रतिशत अंकों के साथ है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर