Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Monsoon: हिमाचल में लैंडस्लाइड से छह और मौतें, अब तक 340 की गई जान, 41 अभी लापता

03 सितंबर, 2025 08:21 PM

शिमला; हिमाचल प्रदेश में आई भयंकर आपदा में मंगलवार को तीन और लोगों की मौत हो गई है। कुल्लू और कसौली में मकान गिरने से एक-एक महिला की मौत हुई, वहीं नेरवा के मंधाना गांव में भी लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक घर गिर गया, जिसके मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी के सुंदरनगर में दिखा, जहां भू-स्खलन की चपेट में आने से दो घर दब गए और मलबे में दम घुटने से दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सरकारी रिपोर्ट की बात करें, तो प्रदेश में मानसूनी आफत में मौतों का आंकड़ा 340 तक पहुंच गया है। 41 लोग प्रदेश में लापता हैं और राज्य में चार एनएच के साथ कुल 1334 सडक़ें यातायात के लिए पूरी तरह से बाधित हैं। जानकारी के अनुसार कुल्लू के ढालपुर में मंगलवार सुबह एक मकान भू-स्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें दो लोग दब गए। इसमें से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। उधर, नेरवा के मंधाना गांव में भी मकान गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सोलन जिला के कसौली में मकान की दीवार गिरने से घर पर सो रही महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान हेमलता निवासी बस्तला गांव के तौर पर हुई है।

हेमलता की तीन बेटियां और एक बेटा है। सोलन के ही अर्की में भी भारी बारिश से एक मकान जमींदोज हो गया। कुल्लू जिला के आनी बस स्टेंड में सुबह दो मंजिला मकान भर-भराकर गिर गया। मंडी के करसोग में भी दोपहर को 12 कमरों का मकान जमींदोज हो गया। बिलासपुर में भी मंगलवार को सात मकान दरारें पडऩे के बाद खाली कराए गए। वहीं मंडी में गुरुद्वारा के पास सोमवार देर रात पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है। पत्थर गिरने की आवाजें सुनकर कॉलोनी के 200 से ज्यादा लोग अपने घरों को छोडक़र भागे। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही। इन लोगों ने रिश्तेदारों के घर और मंदिर में रात बिताई। हिमाचल प्रदेश को आपदा से अब तक कुल 3525 करोड़ 37 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। राज्य के चार नेशनल हाइवे नंबर 03, 05, 305 और 707 बंद पड़े हैं। वहीं 1334 सडक़ें पूरी तरह से अवरुद्ध पड़े हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल