Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

दहशत में लोग! मंडी में गुरुद्वारा साहिब के पास भारी भूस्खलन... घरों पर मंडरा रहा खतरा, छोड़कर भागे लोग

02 सितंबर, 2025 07:52 PM

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में मॉनसून की मार लगातार जारी है, जिसकी वजह से आए दिन भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में मंडी के पड्डल वार्ड में गुरुद्वारे के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना के कारण, करीब आधा दर्जन घर खतरे की जद में आ गए हैं और प्रशासन को एहतियात के तौर पर इन घरों को तुरंत खाली करवाना पड़ा है।

दहशत में लोग और बेहाल प्रशासन
बीती रात, जब भूस्खलन हुआ, तो एक जोरदार धमाके की आवाज़ सुनाई दी। इस धमाके से घबराकर पूरे मुहल्ले के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है। एक घर की छत पर तो पूरा मलबा जमा हो गया है और एक बड़ी चट्टान भी लटक रही है, जो कभी भी गिर सकती है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि खतरे को कम किया जा सके। लोगों को मजबूरन अपने घरों को छोड़कर दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ी है।

बदबूदार पानी और सीवरेज की समस्या
इस भूस्खलन से प्रभावित लोगों की परेशानियां यहीं खत्म नहीं होतीं। लोगों ने बताया कि उनके घरों में लगातार रिसाव हो रहा है, जिसमें सीवरेज का गंदा पानी और मल भी शामिल होता है। उन्होनें कहा कि घरों के नीचे इतना पानी भर गया है कि उसे मोटर लगाकर निकालना पड़ रहा है। बदबू की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में प्रशासन और नगर निगम को कई बार सूचित किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। लोगों ने चुने हुए प्रतिनिधियों के खिलाफ भी गहरा गुस्सा जताया है, क्योंकि उनकी समस्याएं अनसुनी की जा रही हैं।

रात भर चला डर का माहौल
रात करीब 8:30 बजे भूस्खलन के धमाके के बाद, खतरे वाले घरों के लोग तो भागे ही, लेकिन उन्हें देखकर पूरे मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोग डर के मारे अपने-अपने घरों से निकलकर सुरक्षित जगहों की तरफ भागे। पूरी रात यहां डर का माहौल बना रहा। हालांकि, मौके पर पहुंची नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की टीमों ने लोगों को समझाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल