Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल फार्मा शेयरों में बड़ी गिरावट, जेनेरिक दवाओं पर ट्रंप ने 200 प्रतिशत तक के टैरिफ का किया ऐलान बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

राष्ट्रीय

पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई

22 जुलाई, 2026 11:54 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के कई प्रमुख नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी। आज बुधवार को उनका 56वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।

22 जुलाई 1970 को नागपुर में जन्मे फडणवीस को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके जन्मदिन पर बधाई। उनके नेतृत्व में, महाराष्ट्र अलग-अलग सेक्टर में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए प्रार्थना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फडणवीस को जोशीले और समर्पित नेता बताते हुए कहा, ” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। एक जोशीले और समर्पित नेता, वे पारदर्शी शासन, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई पहलों के जरिए महाराष्ट्र के विकास को तेज करने के लिए बिना थके काम कर रहे हैं। जनता की सेवा के लिए उनका अटूट समर्पण महाराष्ट्र की तरक्की को मजबूत कर रहा है।”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और लंबी आयु के हों, यही मेरी प्रभु के चरणों में प्रार्थना है।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जनप्रिय नेता करार देते हुए भगवान सिद्धिविनायक से यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुशासन, विकास और जनकल्याण के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की शुभकामना दी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र प्रगति, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में महायुति सरकार के नेतृत्व में राज्य की कमान संभाल रहे हैं। उनके जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी खुशी का माहौल है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास

झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा

असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है

पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया

पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया

NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत-उत्तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को किया संबोधित, निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी बढ़ाने पर दिया जोर

राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत-उत्तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को किया संबोधित, निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी बढ़ाने पर दिया जोर

लकाडोंग हल्दी बनेगी ‘ब्रांड नॉर्थ ईस्ट’, सिंधिया ने शुरू किया गोल्डन स्पाइस मिशन

लकाडोंग हल्दी बनेगी ‘ब्रांड नॉर्थ ईस्ट’, सिंधिया ने शुरू किया गोल्डन स्पाइस मिशन