Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल फार्मा शेयरों में बड़ी गिरावट, जेनेरिक दवाओं पर ट्रंप ने 200 प्रतिशत तक के टैरिफ का किया ऐलान बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

राष्ट्रीय

असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा

22 जुलाई, 2026 11:51 AM

केंद्र सरकार ने असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कनेक्टिविटी की समस्या को दूर करने के लिए अहम कदम उठाए हैं। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने आपातकालीन उपाय के तौर पर आईसीआर (इंट्रा सर्किल रोमिंग) सुविधा शुरू की है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता बेहतर हो सके।

आईसीआर की सुविधा फिलहाल चराइदेव, शिवसागर और जोरहाट जिलों में लागू की गई है। इसके तहत अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहक जरूरत पड़ने पर दूसरे ऑपरेटर के उपलब्ध नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे।

इसी बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बुधवार को चराइदेव, शिवसागर व जोरहाट जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे।

असम के कई इलाकों में बाढ़ से हालात बदतर हो चुके हैं। लगातार बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 16 जिलों में करीब 5.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

भारतीय सेना ने राज्य प्रशासन के अनुरोध पर ‘ऑपरेशन जल राहत-3’ शुरू किया है। सेना ने अब तक असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 150 लोगों को बचाया और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। सुरक्षित निकाले गए इन लोगों में 73 पुरुष, 47 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं।

सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राहत और बचाव अभियान के लिए इंजीनियर टास्क फोर्स की सहायता ली जा रही है। विशेष दलों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। ये दल बचाव, निकासी और मानवीय सहायता कार्यों में जुटे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत

झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास

झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास

पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है

पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया

पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया

NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत-उत्तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को किया संबोधित, निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी बढ़ाने पर दिया जोर

राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत-उत्तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को किया संबोधित, निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी बढ़ाने पर दिया जोर

लकाडोंग हल्दी बनेगी ‘ब्रांड नॉर्थ ईस्ट’, सिंधिया ने शुरू किया गोल्डन स्पाइस मिशन

लकाडोंग हल्दी बनेगी ‘ब्रांड नॉर्थ ईस्ट’, सिंधिया ने शुरू किया गोल्डन स्पाइस मिशन